Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: New executive committee of the District Bar Association assumes office; outgoing president hands over a fund of over ₹4 lakh.
{"_id":"6ab3eb62d9dbbe29ae0ee83f","slug":"video-fatehabad-new-executive-committee-of-the-district-bar-association-assumes-office-outgoing-president-hands-over-a-fund-of-over-rs4-lakh-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा 4 लाख से अधिक का फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा 4 लाख से अधिक का फंड
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित हुए नए पदाधिकारियों ने बार रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान सुभाष जांगू, सचिव शाहनवाज भट्टी, उपप्रधान प्रेम परमजीत कौर, उपप्रधान संजय गुर्जर, वित्त सचिव जलेश ठक्कर तथा सह-सचिव रोशनी ढिल्लों ने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्रधान दिनेश गेरा और निवर्तमान सचिव पुनीत भुटानी ने नए प्रधान सुभाष जांगू व उनकी पूरी कार्यकारिणी को एसोसिएशन का आधिकारिक रिकॉर्ड सौंपा।
निवर्तमान पदाधिकारियों ने बताया कि बार की वित्तीय स्थिति को मजबूत रखते हुए नई कार्यकारिणी को 4 लाख रुपये से अधिक की राशि का फंड सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान मंजूर हुई विकास ग्रांट भी अब नई टीम को मिलेगी। पदभार संभालने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए नए प्रधान सुभाष जांगू ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य व मजबूत संबंध स्थापित करने की होगी। इसके अलावा, वकीलों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों, उनकी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया जाएगा तथा जिला बार एसोसिएशन की गरिमा व मान-सम्मान को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। इस मौके पर जोगिंद्र राणा, प्रवेश मेहता, नरेश सोनी, गुलबहार सिंह, कमलेश विशिष्ट, संदीप टांटिया सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।