{"_id":"6acd3d90c51473674203c0c4","slug":"track-maintenance-was-carried-out-at-the-railway-crossing-for-two-and-a-half-hours-the-disruption-to-traffic-led-to-a-queue-of-vehicles-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-162035-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग पर 2.30 घंटे तक हुआ ट्रैक मेंटेनेंस, आवागमन प्रभावित होने से लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग पर 2.30 घंटे तक हुआ ट्रैक मेंटेनेंस, आवागमन प्रभावित होने से लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
जमानिया स्टेशन बाईपास रेलवे फाटक स्थित रेलवे ट्रेक पर काम करते रेलवे कर्मी। संवाद
जमानिया। रेलवे स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर सोमवार को ट्रैक अनुरक्षण मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण करीब 2.30 घंटे तक आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात बाधित रहा, इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रेलवे विभाग के एसएसई लल्लन राम ने बताया कि ट्रैक दबने के कारण अप लाइन पर रबर पैड निकालकर रेल पटरी के नीचे स्टोन डस्ट डाली जा रही है, ताकि ट्रैक को दुरुस्त कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चला।
स्टेशन बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ ही दिन पहले भी व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कार्य कराया गया था। उस दौरान लगभग 16 मीटर रेल खंड बदलने, वेल्डिंग करने, स्लीपरों की ओवरहालिंग के साथ-साथ रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप बदलने का कार्य हुआ था। इसके बावजूद दोबारा ट्रैक दबने की समस्या सामने आने पर सोमवार को फिर से मरम्मत कार्य करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेल सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रैक का मेंटेनेंस बेहद जरूरी है, लेकिन व्यस्त क्रॉसिंग पर कार्य के दौरान समुचित वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था न होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य के दौरान सुचारु यातायात के लिए उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि राहगीरों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।