गाजीपुर। शहर के छावनी लाइन स्थित नवीन स्टेडियम में 76वीं दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बालमुकुंद प्रसाद ने सोमवार को दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खेल-कूद की शुरुआत अंडर-19 बालकों की 800 मीटर दौड़ से हुई जिसमें अंसारी इंटर कालेज के आकाश कुमार बिंद तथा अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज के अनिल बिंद सबसे आगे रहे।
सीनियर बालिका वर्ग के गोला प्रक्षेप में एसवीएम इंटर कालेज की अनुष्का कुशवाहा, जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय की अर्पिता कुशवाहा, सब जूनियर में इंटर कालेज ढोटारी की शालू पहले स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज के नेहाल कुमार, जूनियर बालक वर्ग में इसी कालेज के विवेक यादव, सब जूनियर बालक वर्ग में एमएएच इंटर कालेज के खुश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालकों की लांग जंप में एमए अंसारी इंटर कालेज के कृष्णा प्रजापति, अंडर-17 में शांति निकेतन इंटर कालेज के दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट की सृष्टि यादव, अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज की काजल पाल, अंडर-19 में नीलम बिंद अव्वल रहीं। इससे पहले जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई मार्च पास्ट की टीमों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन आदित्य यादव ने मशाल के साथ दौड़ पूरी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रहते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला, मंडल, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष राय, वीरबहादुर सिंह, मारकंडेय यादव, छविनाथ मिश्रा, राजेश यादव, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, रुद्रपाल यादव, तरुण सिंह, संजीव, हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर, रामपलट यादव, सुनील, अखंड राय, दिव्यांशु, सतीश सिंह, मनोज यादव, गौरव सिंह, इब्राहिम खान, संजय यादव, रामआशीष यादव, महिमा मौर्या, संजय चौरसिया, चंद्रभूषण, विनोद, रीना पांडेय, चेतना सिंह, अंकिता सिंह, कल्पना मिश्रा, अनीता उपाध्याय आदि शिक्षक मौजूद रहे। आभार राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव एवं क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

नवीन स्टेडियम में अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में स्टार्ट लेते एथलीट। संवाद- फोटो : 1