फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras human brain Study first time in world 100 plus brains 3D atlas creation know objective of project

इंसानी दिमाग का अध्ययन: दुनिया में पहली बार 100+ दिमागों का 3डी एटलस बनाने की पहल, आईआईटी मद्रास का मकसद क्या?

Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
सार

आईआईटी मद्रास 100 से ज्यादा इंसानी दिमागों का 3डी एटलस बनाएगा। इस परियोजना के तहत
पूरी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों और दिमागी बीमारियों का अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT Madras human brain Study first time in world 100 plus brains 3D atlas creation know objective of project
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर 100 से ज्यादा पोस्ट-मॉर्टम यानी मृत इंसानी दिमागों का हाई-रिजॉल्यूशन 3डी डिजिटल एटलस (मानचित्र) तैयार करेगा। इसमें इंसानी दिमाग के विकास से लेकर बुढ़ापे तक के अलग-अलग चरणों और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों (तांत्रिक विकारों) का अध्ययन किया जाएगा। आईआईटी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

बारीकी से समझी जा सकेंगी दिमागी बीमारियां

आईआईटी मद्रास के मुताबिक, सी-स्ट्रोक में दिमाग की 1,000 से ज्यादा चिह्नित तस्वीरें शामिल हैं। इनमें एमआरआई स्कैन और ऊतकों की बेहद बारीक तस्वीरें जोड़ी गई हैं। इससे दिमाग में सूजन, ऑक्सीजन की कमी और नसों को होने वाले नुकसान का पता लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

परम शक्ति सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल

इस काम के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेटी) की मदद से परम शक्ति सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया। इस पहल में 200 से ज्यादा शोधकर्ता और तकनीशियन, 10 से अधिक भारतीय चिकित्सा संस्थान और 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहयोगी शामिल हैं। शोध को फेयरफैक्स फाइनेंशियल के चेयरमैन प्रेम वत्सा और इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन से आर्थिक सहयोग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु को करोड़ों की सौगात, छात्रों और युवाओं से पीएम मोदी के संवाद में क्या?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्तूबर को इस सेंटर को देश को समर्पित करने के साथ ही सेंटर विकसित इस्केमिक स्ट्रोक से प्रभावित इंसानी दिमाग का दुनिया का पहला 3डी एटलस जारी किया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद राज्य के सीएम सी जोसफ विजय के साथ मेट्रो में सफर भी किया। इसके बाद जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने, अपनी सोच का दायरा बढ़ाने और नए विचारों के जरिये वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। मोदी ने कहा, देश में आज अवसरों की कमी नहीं है। युवाओं को भविष्य को व्यापक नजरिये से देखना चाहिए। यह युवाओं का समय है और उनके सामने सपने पूरे करने का अवसर है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम विकसित भारत के सपने को जरूर साकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed