फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If Akhilesh Yadav has the guts, he should contest the election from Zahurabad: Omprakash.

अखिलेश यादव में दम है, तो जहूराबाद से लड़ें चुनाव : ओमप्रकाश

Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
If Akhilesh Yadav has the guts, he should contest the election from Zahurabad: Omprakash.
गांधीनगर स्थित शैक्षणिक संस्थान में आयोजित अति दलित आदिवासी मोर्चा के कार्यक्रम में जनसभा को सं - फोटो : 1
दुबिहा (गाजीपुर)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती कर रहे हैं, तो मैं भी उन्हें चुनौती देता हूं कि उनमें दम है, तो आकर जहूराबाद से चुनाव लड़ लें। ये बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित अति दलित आदिवासी मोर्चा कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना है। सरकार की ओर से गरीब और पात्र व्यक्तियों को आवासीय पट्टा, आवास, शौचालय सहित जो भी सुविधाएं दी जा रही हैं, उन्हें उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जब सपा व कांग्रेस दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ी थीं, तब उन्हें मात्र 47 सीटें मिली थीं, जबकि हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर 125 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से पिछड़ों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन वर्तमान समय में कुछ जातियों के लोग ही इसका अधिक लाभ उठा रहे हैं, जबकि अन्य पिछड़ी जातियों के लोग अब भी इससे वंचित हैं। हमारा उद्देश्य आरक्षण का लाभ उन सभी पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जो इसके वास्तविक हकदार हैं। अपनी पार्टी के नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि नेता मंच पर भीड़ लगाने के बजाए गांवों में जाकर गरीबों से मिलें और उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान का प्रयास करें। इस मौके पर हिमांशु राय, सुरेंद्र राजभर, सुरेश राजभर, अमरजीत बिंद, लालसा बांसफोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed