फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2.5 lakh cusecs of water released into Chambal river, flood warning issued

Chandauli News: चंबल नदी में छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी, बाढ़ की चेतावनी

Mon, 07 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh cusecs of water released into Chambal river, flood warning issued
टांडाकला में घटा गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। राजस्थान के धौलपुर में अत्यधिक बारिश के बाद रविवार को पार्वती बांध से चंबल नदी में 2,50,207 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना नदी का जलस्तर 2 से 2.5 मीटर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, यमुना के पानी से गंगा का लेवल भी एक से डेढ़ मीटर बढ़ने की संभावना है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पिछले एक पखवाड़े से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग बढ़ाव से परेशान हैं। दो सितंबर को जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। तीन सितंबर को जलस्तर 70.60 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

इससे 40 गांवों की दहलीज तक पानी पहुंच गया था। शनिवार की रात नौ बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 22 सेमी कम 70.04 मीटर पर था। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की दोपहर दो बजे तक जलस्तर 69.76 मीटर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से पानी घट रहा है। जिला प्रशासन ने रविवार को रिपाेर्ट जारी कर बताया कि राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी में ढाई लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है, जिससे 24 घंटे डेढ़ मीटर तक गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा। ऐसे में फिर से गंगा खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। इससे पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर के 50 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
जिले में गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। जिले में वर्ष 1978 में गंगा का जलस्तर 73.9 मीटर तक पहुंच गया था। उस समय नियामताबाद ब्लॉक के पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मवई कला, सहजौर, रौना, कुरहना, बहादुरपुर, मढिया गांव तक पानी पहुंच गया था।

वहीं, चहनियां के बिसूपुर, महुआरी, बलुआ सराय, महुअर, मुकुंदपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, चकरा, पूरा गणेश, विजय का पुरा, टांडाकला सहित अन्य गांवों के खेत और रास्ते पानी में डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed