{"_id":"6a9dc125c9ca7a184e03fda5","slug":"aurahi-piprahi-road-will-be-rejuvenated-with-rs-256-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154189-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 2.56 करोड़ से औराही-पिपराही मार्ग का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 2.56 करोड़ से औराही-पिपराही मार्ग का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त औराही से पिपराही मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। क्षेत्र के औराही से पिपराही को जोड़ने वाली 3.20 किलोमीटर लंबी सड़क का जल्द कायाकल्प कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से सड़क के नवनिर्माण के लिए 2.56 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है।करीब 10 साल से बदहाल सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीण कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
औराही-पिपराही मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार 10 साल से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन वाहन गड्ढों में फंसने या अनियंत्रित होने से हादसे होते हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने और कीचड़ फैलने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्कूली वाहनों के अलावा पैदल विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। वाहनों के गुजरने पर कीचड़ के छींटों से बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। क्षेत्र के किसानों को कृषि उपकरण और उपज लेकर आने-जाने में खतरे का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढों के कारण अनाज लदे वाहन पलट जाते हैं।
विज्ञापन
कोट....
औराही से पिपराही तक सड़क के नवनिर्माण के लिए 2.56 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड, चंदौली।