फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mechanic electrocuted to death while repairing hand pump, three others injured

Chandauli News: हैंडपंप की मरम्मत के समय करंट से मिस्त्री की मौत, तीन लोग झुलते

Mon, 07 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mechanic electrocuted to death while repairing hand pump, three others injured
पिंटू, फाइलफोटो
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार की दोपहर हैंडपंप की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हैंडपंप का पाइप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मिस्त्री की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रीतमपुर निवासी रामकृष्ण मौर्य घर के पास खेत में लगे हैंडपंप की मरम्मत करा रहे थे। हैंडपंप का पाइप निकालने में मिस्त्री पिंटू, और दिल मोहम्मद, निवासी मोहम्मदपुर के साथ रामकृष्ण और उनका बेटा रमेश भी सहयोग कर रहा था। इसी दौरान 20 फीट लंबा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया। पाइप में करंट दौड़ने से चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

हादसे बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह चारों को पाइप से अलग किया और जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पिंटू (33) की मौत हो गई। वहीं, रामकृष्ण को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रमेश और दिल मोहम्मद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी के ऊपर से गुजरे तारों को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पिंटू, फाइलफोटो

पिंटू, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed