{"_id":"6a9dbf8e181321e36a0ba4a1","slug":"more-than-1300-passengers-caught-without-tickets-rs-960-lakh-fine-collected-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154197-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिना टिकट 1300 से ज्यादा यात्री पकड़े गए, 9.60 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिना टिकट 1300 से ज्यादा यात्री पकड़े गए, 9.60 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में तीन दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 1300 से ज्यादा लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 9.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की मदद से विशेष जांच की जा रही है। अभियान के तहत दो सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम और डेहरी ऑन सोन में विशेष टिकट जांच की गई। इस दौरान 868 मामले पकड़े गए और 6,85,279 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
तीन सितंबर को सासाराम में मजिस्ट्रेट जांच के दौरान 163 मामलों में 1,07,435 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चार सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-भभुआ रोड खंड में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें 131 मामले पकड़े गए और 77,860 रुपये का जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, पांच सितंबर को गया में मजिस्ट्रेट जांच के दौरान 145 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 90,160 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार चार दिनों तक चले टिकट जांच अभियान में कुल 1,307 मामले पकड़े गए और 9,60,734 रुपये का जुर्माना वसूला गया।