{"_id":"6ab40968dfe3a53fd90b8002","slug":"two-dead-six-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165529-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह लोग घायल
विज्ञापन
किसमत्ती देवी (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। जिले में मंगलवार और बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। आलापुर में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं, हंसवर में दो दिन पहले हादसे में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जलालपुर में सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। इसी क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो अध्यापिकाओं समेत चार लोग घायल हुए।
आलापुर के धनुकारा गांव निवासी किसमत्ती देवी (64) मंगलवार शाम मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। गांव की मुख्य सड़क से कुछ दूर पहुंचते ही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल किसमत्ती देवी को परिजन और स्थानीय लोग सीएचसी रामनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे रामनारायण ने बताया कि उनके पिता शिव सहाय का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां की मौत के बाद बहू संगीता देवी और पोते राजकूपर, शशिकपूर, पल्लवी व अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हंसवर के सहजना हमजापुर निवासी राकेश कुमार (65) 21 सितंबर को हंसवर क्षेत्र के मंझनपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। मकरही चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बसखारी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। ऑपरेशन की बात सामने आने पर परिजन उन्हें घर ले आए। मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत से पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बच्चे अखिलेश (15), अंकुश (6) और असमिता (4) हैं। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेलर खाई में गिरा, चालक और खलासी घायल
जलालपुर। जलालपुर-जौनपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के सूरजूपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक धर्मेंद्र (22) और खलासी विकास (19) घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को नगपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक धर्मेंद्र को जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सोनभद्र जिले के टीकमपुर निवासी खलासी विकास ने बताया कि वह चालक धर्मेंद्र के साथ सोनभद्र से सरिया लादकर जौनपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे ट्रेलर जलालपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर खाई में चला गया। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।
स्कूटी और बाइक की टक्कर में चार घायल
जलालपुर। कासिमपुर कर्बला स्थित रामबली रेजीडेंशियल स्कूल से बुधवार दोपहर शिक्षण कार्य समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहीं दो अध्यापिकाएं हादसे में घायल हो गईं। स्कूल के पास उनकी स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों अध्यापिकाओं के साथ बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां से गुजर रहे सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। (संवाद)