फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west-bengal-government-to-close-250-madrasas-Cabinet-approves-proposal-paves-way-1-51-lakh-govt recruitments

बंगाल: 250 मदरसों पर लगेगा ताला, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 1.51 लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता खुला

Wed, 23 Sep 2026 10:39 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 10:39 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने कम छात्रों और पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं नहीं होने वाले 250 सरकारी मान्यता प्राप्त निजी मदरसों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का सैद्धांतिक फैसला किया है। इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए दिसंबर तक कक्षाएं जारी रखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
west-bengal-government-to-close-250-madrasas-Cabinet-approves-proposal-paves-way-1-51-lakh-govt recruitments
पश्चिम बंगाल सरकार 250 मदरसे करेगी बंद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने बुधवार को 250 सरकारी मान्यता प्राप्त निजी मदरसों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर मदरसों में छात्रों की संख्या बेहद कम या नगण्य है और बुनियादी ढांचा भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इन मदरसों को फिलहाल दिसंबर तक कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी जाएगी, ताकि वहां पढ़ रहे कुछ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 1.51 लाख कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


दिसंबर तक ही चलाए जा सकेंगे 250 मदरसे
अधिकारी ने कहा, "मंत्रिमंडल ने सैद्धांतिक रूप से ऐसे 250 निजी मदरसों को बंद करने का फैसला किया है, जहां पर्याप्त बुनियादी ढांचा नहीं है और छात्रों की संख्या नगण्य है। इन्हें दिसंबर तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।" अधिकारी ने बताया कि इन संस्थानों से संबंधित रिपोर्ट दुर्गा पूजा के त्योहार से पहले मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला राज्य सरकार की ओर से 252 अनधिकृत मदरसों को बंद करने के आदेश के कुछ दिन बाद आया है। राज्य सरकार ने करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे। यह कार्रवाई राज्यभर में किए गए एक सर्वे के बाद की गई थी। सर्वे में पाया गया था कि कई ऐसे संस्थानों के पास जरूरी मंजूरी और बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं।

2500 मदरसों पर लटक रही तालेबंदी की तलवार
अधिकारी ने बताया कि राज्यभर में बिना सरकारी पंजीकरण के चल रहे करीब 2,500 मदरसों को भी भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सकता है। मंत्रिमंडल ने कथित अनियमितताओं को लेकर 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

1.51 लाख सरकारी भर्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी
मंत्रिपरिषद ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 1.51 लाख कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस में 16,000 पद शामिल हैं। इनमें 12,000 कर्मचारियों की भर्ती पश्चिम बंगाल पुलिस में और 4,000 कर्मचारियों की भर्ती कोलकाता पुलिस में की जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाना और खाली पदों को भरना चाहती है, ताकि सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित न हों। संबंधित विभागों से भर्ती प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कहा गया है।" 

आश्रम छात्रावासों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने का फैसला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी विभागों को भर्ती से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बजट में किए गए प्रावधानों का इस्तेमाल तय योजनाओं के अनुसार किया जाए। मंत्रिमंडल ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के निमतौरी में एक नया सुधार गृह स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।


इसके अलावा आयुष को अलग विभाग का दर्जा देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पुस्तकालय अनुदान योजना के तहत आश्रम छात्रावासों के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 1,800 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed