फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stopped salary of Cesarean zero ACMO in Katehari

Ambedkar Nagar News: कटेहरी में सिजेरियन शून्य एसीएमओ का रोका वेतन

Wed, 23 Sep 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Stopped salary of Cesarean zero ACMO in Katehari
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम ईशा प्रिया ने की। इस दौरान सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें लापरवाही सामने आने पर एसीएमओ, डीपीएम व दो अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

बैठक में जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान की प्रगति खराब मिलने पर जहांगीरगंज सीएचसी के ब्लॉक अकाउंट मैनेजर अनुराग सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएचसी कटेहरी में आवश्यक लॉजिस्टिक उपलब्ध न होने के कारण सिजेरियन प्रसव शून्य पाए जाने पर एसीएमओ डॉ. रामानंद का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर सुधार न होने पर जहांगीरगंज के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नूरुद्दीन को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पिछली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान कार्ययोजना को प्रस्तुत न कर पाने के कारण डीपीएम कमलेश कुमार शर्मा का वेतन रोका है। डीएम ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को निजी अस्पतालों को किए जा रहे भुगतान का सत्यापन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ को सभी ब्लॉकों में उपकेंद्रवार एएनएम की तैनाती की समीक्षा करने व उपकेंद्र व एएनएम के अनुपात को समान रखने की निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्रा, ई-कवच व आरसीएच पोर्टल की नियमित समीक्षा करने व फीडिंग समय से कराने के निर्देश दिए। बैठक में एनएचएम के तहत संचालित आरबीएसके, टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, सीडीओ वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed