फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers will get cheap loans through the CM Krishak Samriddhi Scheme

Ambedkar Nagar News: सीएम कृषक समृद्धि योजना से किसानों को मिलेगा सस्ता ऋण

Wed, 23 Sep 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get cheap loans through the CM Krishak Samriddhi Scheme
अंबेडकरनगर। लघु एवं सीमांत किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सभागार अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सस्ती ऋण सुविधा महत्वपूर्ण है। योजना के माध्यम से किसानों को खेती और कृषि से जुड़े कार्यों के लिए पूंजी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से योजना की जानकारी लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। इससे किसानों पर ऋण का बोझ कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ऋण का उपयोग कृषि व उससे जुड़े उत्पादक कार्यों में करने की अपील की।

एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए छह प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर दिया जाएगा। समय से किस्त जमा करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed