{"_id":"6a4bdf9cba4d59f0760e0a8f","slug":"order-to-give-910-lakh-compensation-for-rajgirs-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-160047-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चार तैराकों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चार तैराकों का हुआ चयन
विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में सोमवार को पुरुष तैराकी प्रतियोगिता के लिए आयोजित जिला स्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में सोमवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले के चार युवा तैराकों ने अपने प्रदर्शन से चयन समिति का ध्यान आकर्षित कर मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जगह बनाई।
ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहां समय, तकनीक और सहनशक्ति के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सत्यम यादव (50 मीटर फ्रीस्टाइल), यशवर्द्धन राय (100 मीटर फ्रीस्टाइल), देवांश सिंह (200 मीटर फ्रीस्टाइल) और देवेश सिंह (50 मीटर फ्रीस्टाइल) शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल इवेंट्स में अपनी रफ्तार, सांस नियंत्रण और तकनीकी दक्षता के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब इन खिलाड़ियों का अगला पड़ाव मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होगा। यह ट्रायल अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी में प्रस्तावित है।