{"_id":"6a9d75c3ea42e242e607ab5b","slug":"hamare-ram-drama-to-be-staged-in-batala-two-shows-on-september-11-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100285-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बटाला में हमारे राम नाटक का मंचन, 11 सितंबर को होंगे दो शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बटाला में हमारे राम नाटक का मंचन, 11 सितंबर को होंगे दो शो
Sun, 06 Sep 2026 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। पंजाब सरकार के तत्वावधान में रविवार को बटाला के शिव कुमार बटालवी ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध नाटक हमारे राम का मंचन किया गया। इस नाटक का उद्देश्य भगवान श्री राम के जीवन, आदर्शों और शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।
मंचन के दौरान शानदार मंच सजावट, प्रभावशाली संवाद, संगीत और विजुअल्स का प्रयोग किया गया। यह प्रस्तुति भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े सत्य, धर्म, दया, मर्यादा और सद्भावना के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। मेयर भूपिंदर सिंह बाजवा और अमृत कलसी ने इस अवसर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित कर रही है। सरकार इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत निशुल्क शो आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बटाला में इन शो का आयोजन जिले के लोगों के लिए गर्व का विषय है। नाटक के दो और शो 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे और शाम 6 बजे शिव कुमार बटालवी ऑडिटोरियम में होंगे।
माैके पर विधायक शैरी कलसी की माता बलबीर कौर, अमृत कलसी, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, एसडीएम सारंगप्रीत सिंह, मेयर भूपिंदर सिंह बाजवा, अध्यक्ष मानिक महेता, सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर और हनी चौहान भी मौजूद रहे।