फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Liquor Tragedy: Silence in Accused Village, Minister Rajput Denies Any Link

सागर: जहरीली शराब कांड के बाद सन्नाटे में चंदू राजा का पैतृक गांव, घरों पर ताले; ग्रामीणों ने साधी चुप्पी

Tue, 08 Sep 2026 07:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मुख्य आरोपी चंदू राजा राजपूत के गांव में सन्नाटा है। ग्रामीण बोलने से बच रहे हैं। जीतू पटवारी के आरोपों पर मंत्री गोविंद राजपूत ने सफाई देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Liquor Tragedy: Silence in Accused Village, Minister Rajput Denies Any Link
मुख्य आरोपी चंदू राजा के गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मुख्य आरोपी और सरपंच चंदू राजा राजपूत के पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना के बाद गांव की गलियां सुनसान नजर आ रही हैं। अधिकांश घरों में ताले लटके हैं और ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में लंबे समय से चंदू राजा का प्रभाव रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जीतू पटवारी के आरोपों से गरमाई सियासत
घटना के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चंदू राजा राजपूत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि चंदू राजा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं और लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहे हैं। इन आरोपों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: ‘जब भगवान खुद नहीं हटना चाहते तो क्यों हटाएं’?: खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर संतों का विरोध, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री गोविंद राजपूत ने आरोपों को बताया निराधार
जीतू पटवारी के आरोपों और क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के बीच कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उनका नाम घसीटना पूरी तरह गलत और निराधार है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका या उनके परिवार का इस कांड में शामिल किसी भी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है।


निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से जहरीली शराब कांड की निष्पक्ष जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed