फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   JK govt withdraws over 4,700 books containing objectionable content from colleges Srinagar

जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में बड़ी कार्रवाई: लाखों किताबों की हुई पड़ताल, 4,767 किताबों पर सरकार ने लिया एक्शन

Wed, 23 Sep 2026 03:51 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 23 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कॉलेजों में करीब 21.82 लाख किताबों और प्रकाशनों की जांच के बाद आपत्तिजनक सामग्री वाली 4,767 किताबों को चलाने से हटा दिया है।

विज्ञापन
JK govt withdraws over 4,700 books containing objectionable content from colleges Srinagar
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के कॉलेजों में उपलब्ध किताबों और अन्य प्रकाशनों की जांच के बाद 4,767 किताबों को चलाने से हटा दिया है। इनमें 518 प्रतिबंधित किताबें भी शामिल हैं। सरकार ने अब तक करीब 21.82 लाख किताबों और प्रकाशनों की जांच की है।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने विधानसभा में अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के लंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 9,32,941 और कश्मीर संभाग में 12,48,641 किताबों व प्रकाशनों की जांच की गई है।

जांच के दौरान जम्मू संभाग से 293 किताबें जबकि कश्मीर घाटी से 4,474 किताबें हटाई गई हैं। इसके अलावा 1,752 किताबों को विशेषज्ञ जांच के लिए कॉलेजों के निदेशक के पास भेजा गया है। इनमें जम्मू की 538 और कश्मीर की 1,214 किताबें शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि कॉलेजों में मौजूद किताबों में आपत्तिजनक सामग्री की पहचान के लिए स्पष्ट और वस्तुनिष्ठ मानदंड अपनाए गए हैं। हालांकि आपत्तिजनक किताबों और सामग्री की जांच तथा उन्हें हटाने की प्रक्रिया अभी जारी है। किताबों की खरीद को लेकर विवाद के बाद शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों ने जुलाई में कॉलेजों में उपलब्ध सभी किताबों की जांच के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed