फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar parisad meeting in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब शहर के विकास पर खर्च होंगे 14 करोड़ रुपये

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
nagar parisad meeting in ponta
नगर परिषद पांवटा साहिब की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी व पार्षद। संवाद
नगर परिषद पांवटा साहिब ने 2026-27 का बजट किया पारित
विज्ञापन

पार्किंग शुरू करने, हाईमास्ट लाइटें दुरुस्त करने और ड्रेनेज सुधारने पर जोर


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में विकास कार्यों को गति देने और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद पांवटा साहिब ने वर्ष 2026-27 के लिए करीब 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। नगर परिषद की बैठक में शहर की पार्किंग व्यवस्था, यातायात दबाव, खराब हाईमास्ट लाइटों और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष निर्मल कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास और सुंदरीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का विशेष रूप से मौजूद रहे। परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 का करीब 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए विश्वकर्मा चौक के समीप करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग को जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे शहर में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। परिषद ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों पर खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत का फैसला लिया गया। बद्रीपुर, बीबीजीतकौर स्कूल के समीप, थाना क्षेत्र और रैनबैक्सी चौक के पास खराब हाईमास्ट लाइटों को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे रात के समय इन प्रमुख क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।
बरसात के दौरान शहर की सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में होने वाले जलभराव की समस्या पर भी सदन में चर्चा हुई। इसके स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने को शहर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य माना गया।

बैठक में विधायक सुखराम चौधरी, पार्षद रविंद्र पाल सिंह, डॉ. रोहताश नांगिया, ममता सैनी, इंद्रप्रीत कौर, राजरानी, सर्वशक्ति भटनागर, आशा मलनहंस, कुलदीप चौधरी, मयंक, कविता, रीना देवी और बारुराम शर्मा समेत नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।


बॉक्स---
अतिक्रमण हटाने का भी निर्णय
शहर के संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने का निर्णय भी लिया गया। परिषद के अनुसार सरकारी भूमि पर घरों के बाहर बनाए गए अवैध सीढ़ियों, छज्जों और पक्के रैंप को भी चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के किनारे बिना अनुमति लगाई गई दुकानों और अवैध रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। परिषद का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed