{"_id":"6ab7c395258e6f0474041cd4","slug":"co-education-start-in-cbse-school-dadhau-nahan-news-c-177-1-nhn1002-189975-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूल ददाहू में प्रवेश को लेकर पहुंची छात्राएं व उनके अविभावक। संवाद
ददाहू स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश
-सीबीएसई की पढ़ाई के प्रति अभिभावकों का बढ़ा रुझान
-पढ़ाई के साथ छात्राएं खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी लेंगी हिस्सा
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत हुई है। विभिन्न स्कूलों से अब तक 63 छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश लिया है। इसके साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम को लेकर अभिभावकों का रुझान भी बढ़ रहा है।
प्रवेश लेने वाली छात्राओं में 56 ने नौवीं और सात ने सातवीं कक्षा में दाखिला लिया है। अब छात्र-छात्राएं एक साथ कक्षाओं में पढ़ाई करने के साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे। आसपास के ग्रामीण स्कूलों से छात्राएं स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र लेकर ददाहू स्कूल में प्रवेश लेने पहुंच रही हैं।
स्कूल प्रबंधन की ओर से फिलहाल अभिभावकों पर किताबों और वर्दी आदि का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा रहा है, ताकि विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई जारी रख सकें। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
खेगवा निवासी अभिभावक शालू शर्मा ने बताया कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला ददाहू स्कूल में करवाया है। उनका कहना है कि सीबीएसई शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि सहशिक्षा की शुरुआत के शुरुआती परिणाम उत्साहजनक हैं। अब तक 63 छात्राएं प्रवेश ले चुकी हैं। अभिभावकों में जागरूकता बढ़ने के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर 30-30 विद्यार्थियों के अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। संवाद-- --
विज्ञापन
-सीबीएसई की पढ़ाई के प्रति अभिभावकों का बढ़ा रुझान
-पढ़ाई के साथ छात्राएं खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी लेंगी हिस्सा
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत हुई है। विभिन्न स्कूलों से अब तक 63 छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश लिया है। इसके साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम को लेकर अभिभावकों का रुझान भी बढ़ रहा है।
प्रवेश लेने वाली छात्राओं में 56 ने नौवीं और सात ने सातवीं कक्षा में दाखिला लिया है। अब छात्र-छात्राएं एक साथ कक्षाओं में पढ़ाई करने के साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे। आसपास के ग्रामीण स्कूलों से छात्राएं स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र लेकर ददाहू स्कूल में प्रवेश लेने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन की ओर से फिलहाल अभिभावकों पर किताबों और वर्दी आदि का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा रहा है, ताकि विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई जारी रख सकें। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
खेगवा निवासी अभिभावक शालू शर्मा ने बताया कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला ददाहू स्कूल में करवाया है। उनका कहना है कि सीबीएसई शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि सहशिक्षा की शुरुआत के शुरुआती परिणाम उत्साहजनक हैं। अब तक 63 छात्राएं प्रवेश ले चुकी हैं। अभिभावकों में जागरूकता बढ़ने के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर 30-30 विद्यार्थियों के अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। संवाद