फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjym meet sdm for road condition

Sirmour News: भाजयुमो ने खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
bjym meet sdm for road condition
भाजयुमो पांवटा मंडल इकाई खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
बरसात का दौर समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम पांवटा साहिब को क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा ने प्रशासन से सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, नितिन शर्मा तथा भाजपा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पूर्व भी सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन के समक्ष मामला उठाया गया था और उन्हें बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया था। अब बरसात का दौर समाप्त होने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को राहत मिल सके। खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed