{"_id":"6a9c62e5783cf2209308222c","slug":"house-walls-collapse-in-rewalsar-family-narrowly-escapes-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212044-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिवालसर में ढही मकान की दीवारें, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिवालसर में ढही मकान की दीवारें, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित धनी राम को मिली 10 हजार की फौरी राहत
पंचायत प्रधान ने नए मकान के लिए लगाई आर्थिक मदद गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र में हुई बारिश से ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के गांव हवानी (ठाठी) में शुक्रवार देर शाम दो कमरों का सलेटनुमा कच्चा मकान अचानक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की दीवारें ढह जाने से गांव के निवासी धनी राम पुत्र दिला के गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गनीमत यह रही कि हादसा होते ही परिवार के सदस्य सतर्कता दिखाते हुए समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और परिवारजनों की जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रिवालसर कृष्ण चंद शर्मा के निर्देशों पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में तुरंत 10 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता और एक तिरपाल प्रदान की गई है ताकि अस्थायी ठहराव की व्यवस्था हो सके।
स्थानीय पंचायत प्रधान पदम सिंह भाटिया ने बताया कि धनी राम के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। मकान ढह जाने के बाद अब उनके सामने रहने का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए अत्यंत गरीब परिवार को नए मकान के निर्माण के लिए उचित मुआवजा व विशेष धनराशि स्वीकृत करने की पुरजोर मांग की है।