{"_id":"6a9d6de32a86450907010523","slug":"hardagalu-nalwad-fair-begins-with-bull-worship-mandi-news-c-90-1-ssml1025-212184-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैल पूजन के साथ हरड़गलू नलवाड़ मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैल पूजन के साथ हरड़गलू नलवाड़ मेला शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नब्बे के दशक में पशुधन व्यापार के नाम से शुरू हुए उपमंडल के प्रसिद्ध हरड़गलु नलवाड़ मेले का रविवार को शुभारंभ हुआ। जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने बैल पूजन और मेला मैदान में खूंटी गाड़कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने देव शिव शंकर, माता पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं के रथों की पूजा-अर्चना कर मेले के दौरान मौसम साफ रहने का आशीर्वाद मांगा।
मेला कमेटी अध्यक्ष एवं कुन्नू पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी ने मुख्य अतिथि का शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। चंपा ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले और त्योहार आपसी भाईचारे, समृद्ध संस्कृति, मनोरंजन और व्यापार के प्रमुख माध्यम हैं।
इस दौरान महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। मेले का समापन 10 सितंबर को विधायक पूर्ण चंद ठाकुर करेंगे। 7 से 9 सितंबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी, जबकि 11 सितंबर को छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।