फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   24 players selected for the Under-17 basketball team

Mandi News: अंडर-17 बास्केटबाल टीम के लिए 24 खिलाड़ी चयनित

Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
24 players selected for the Under-17 basketball team
बलद्वाड़ा में 200 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन

12 लड़कों और 12 लड़कियाें का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से रविवार को बलद्वाड़ा में अंडर-17 लड़के और लड़कियों की टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। पांवटा साहिब में होने वाली राष्ट्रीय युवा बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आयोजित इन ट्रायल में मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 100 लड़के और 100 लड़कियां शामिल रहीं।
चयन प्रक्रिया के बाद 12 लड़कों और 12 लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फिटनेस, बाल हैंडलिंग, शूटिंग, डिफेंस, टीमवर्क, खेल कौशल और अनुशासन को परखा। अनुभवी कोच और चयनकर्ताओं की देखरेख में पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 8 सितंबर से बलद्वाड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल का मुख्य उद्देश्य मंडी जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। जिले में बास्केटबाल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है। चयनित 24 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय युवा बास्केटबाल चैंपियनशिप में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed