फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Political upheaval in Bijhri Panchayat Samiti; Chairperson and Vice-Chairperson elected by a margin of a single vote each.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी पंचायत समिति में सियासी उलटफेर, एक-एक वोट से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ फैसला

Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Political upheaval in Bijhri Panchayat Samiti; Chairperson and Vice-Chairperson elected by a margin of a single vote each.
1 पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश शर्मा को गले लगाते पूर्व विधायक बलदेवशर्मा। 2. नव न
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। पंचायत समिति बिझड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला एक-एक मत के अंतर से हुआ।
विज्ञापन

इसमें ग्यारग्रां वार्ड से रमेश शर्मा अध्यक्ष और धबडियाना वार्ड से पवन शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों को 12-12 मत मिले। 23 वार्ड वाली पंचायत समिति में सदस्यों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

करीब 1:50 बजे परिणाम घोषित किए गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। अध्यक्ष पद के लिए ग्यारग्रां वार्ड से निर्वाचित रमेश शर्मा और मोरसू वार्ड से राजेश मांगा आमने-सामने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश शर्मा को पूर्व विधायक बलदेव शर्मा गुट का समर्थन प्राप्त था, जबकि राजेश मांगा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल समर्थित खेमे से चुनाव मैदान में थे। मतदान में रमेश शर्मा ने 12 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अपना कोई निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी नहीं उतारा, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर पार्टी ने अल्पमत में होने के बावजूद बड़ा सियासी उलटफेर कर दिया। कांग्रेस समर्थित धबडियाना वार्ड के पवन शर्मा ने 12 मत हासिल कर भाजपा समर्थित दलचेहड़ा वार्ड के पंकज कुमार मांगा को हरा दिया।
पंचायत समिति में भाजपा खेमे की ओर से 18 सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा था। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करना चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा कर रहा है।

लखनपाल समर्थित दोनों प्रत्याशी हारे
अध्यक्ष पद भाजपा खेमे के पास रहने के बावजूद उपाध्यक्ष पद गंवाना चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल समर्थित दोनों प्रत्याशियों की हार के बाद बड़सर की स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव परिणामों को बड़सर की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर भाजपा खेमे के 18 सदस्यों के समर्थन के दावे के बीच कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत ने पंचायत समिति के भीतर राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



कोट
शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए हैं। अध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर पवन शर्मा निर्वाचित हुए हैं। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article