फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gold and silver jewelry and 53,000 stolen after breaking into a house in Ropa.

Hamirpur (Himachal) News: रोपा में घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 53 हजार चोरी

Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत रोपा गांव में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और 53 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 25 वर्षीय प्रियंका निवासी रोपा ने बताया कि वह निजी कॉलेज हमीरपुर में प्रोफेसर हैं। पांच सितंबर को सुबह करीब आठ बजे उनके पिता फर्नीचर की दुकान के लिए घर से निकले।
विज्ञापन

इसके बाद वह भी बस से ड्यूटी के लिए चली गईं। घर से निकलने से पहले उन्होंने तीनों दरवाजों पर ताले लगाए थे। उनकी माता ऊना में नौकरी करती हैं, जबकि भाई हमीरपुर में निजी नौकरी करता है। ऐसे में घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने पर प्रियंका ने देखा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर रखी अलमारी भी खुली हुई थी। लॉकर में रखा सामान और दस्तावेज फर्श पर बिखरे थे। जांच करने पर सोने की दो बालियां, एक लॉकेट, चांदी की एक चेन, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के दो बिछुए, उनकी माता की सोने की चार बालियां और 53 हजार रुपये नकद गायब मिले।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोट
चोरी की शिकायत मिली है। चोर तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article