फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   young people using animal steroids for bodybuilding kidney liver heart risks

जल्दी बॉडी बनाने का खतरनाक जुनून: युवा ले रहे घोड़े-मवेशियों की दवाएं; किडनी-लिवर और दिल पर पड़ रहा कितना असर?

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
young people using animal steroids for bodybuilding kidney liver heart risks
बॉडी बनाने की जल्दी में जानवरों वाली दवाएं ले रहे युवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
शरीर को जल्दी से जल्दी भारी और मांसपेशियों को बड़ा बनाने की चाहत में जिम जाने वाले कुछ युवा अब सिर्फ प्रोटीन और सामान्य सप्लीमेंट तक सीमित नहीं हैं। अब ऐसे इंजेक्शन तक ले रहे हैं, जिनमें मिलने वाले कुछ स्टेरॉयड का इस्तेमाल जानवरों में किया जाता है। इनमें बोल्डेनोन और ट्रेनबोलोन जैसे नाम सामने आते हैं।
विज्ञापन


सबसे चिंता की बात यह है कि जिस चीज का असर बाहर से सिर्फ बढ़ी हुई मांसपेशियों के रूप में दिखता है, उसके अंदर शरीर के हार्मोन, किडनी, लिवर और दिल पर गंभीर असर पड़ सकता है। बोल्डेनोन,  ट्रेनबोलोन और नैंड्रोलोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। रिसर्च में 79 पुरुषों को देखा गया, स्टेरॉयड का इस्तेमाल बंद करने के तीन महीने बाद ही वजन काफी कम हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बड़ा सवाल: सीडीएससीओ की जांच में 199 दवा के नमूने गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे, एक नकली मिला; कितनी दवाएं असरहीन?
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रिसर्च ने खोला शरीर के अंदर का राज
स्टैनले मेडिकल कॉलेज, चेन्नई की रिसर्च में 18 से 50 साल की उम्र के 161 पुरुष जिम करने वालों को देखा गया। इनमें 57 लोगों में ऐसे बदलाव मिले जो स्टेरॉयड के इस्तेमाल से जुड़े थे। इन लोगों में बड़ी संख्या 18 से 25 साल की उम्र वालों की थी। रिसर्च में स्टेरॉयड इस्तेमाल करने वालों के खून में किडनी से जुड़े क्रिएटिनिन और लिवर से जुड़े एंजाइम ज्यादा पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed