फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   150 youths ran against drug abuse; Aryan emerged victorious.

Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ दौड़े 150 युवा, आर्यन ने मारी बाजी

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
150 youths ran against drug abuse; Aryan emerged victorious.
खेल मैदान अणु में आयोजित तीन किलोमीटर दौड़ में भागते धावक। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीओआरडी के संयुक्त तत्वावधान में नशे के विरुद्ध तीन किलोमीटर इनामी दौड़ आयोजित की गई। ओपन टूर्नामेंट में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य युवाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करीब 150 धावकों सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

गांव ककरू के आर्यन ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 1000 रुपये नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और ट्रैक सूट प्रदान किया गया। गांव ताल के आदित्य पटियाल दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 900 रुपये नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और खेल सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव थोना के अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 800 रुपये नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और खेल सामग्री प्रदान की गई। नवीन कुमार, हर्ष, अभिषेक कुमार, नमन, पंकज खरयाल, सौरव और नरेश चौथे से दसवें स्थान पर रहे।
सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने के प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

इस मौके पर युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे अमित को भी सम्मानित किया गया। युवाओं में अमित आरडीएक्स के नाम से पहचान रखने वाले अमित पिछले कई वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed