फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in the provision of drinking water and toilets will not be tolerated: Atri

पीने के पानी और शौचालयों के प्रबंध में कोताही बर्दाश्त नहीं : अत्री

Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the provision of drinking water and toilets will not be tolerated: Atri
08जेएनडी07-भौंगरा गांव में पानी की टंकी से जांच के लिए पानी पीते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मंगलवार को बड़ौदा और भौंगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, शौचालय, लैब, मिड-डे मील और ई-लाइब्रेरी की जांच की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उचाना ओमप्रकाश आर्य और मा. रामप्रसाद मौजूद रहे।
विधायक सबसे पहले बड़ौदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पीने के पानी की टंकी की सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और मिड-डे मील की रसोई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव में बिजली की समस्या के कारण कंप्यूटर सिस्टम बंद मिले। इस पर विधायक ने प्राचार्य को स्कूल में सोलर पैनल की मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद विधायक ने भौंगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध पेयजल की व्यवस्था को परखने के लिए पानी की टंकी से आने वाले पानी को स्वयं पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मिड-डे मील के तहत तैयार हो रही खिचड़ी का स्वाद भी चखा। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विधायक ने उनके भविष्य के लक्ष्य और सपनों के बारे में जानकारी ली। छात्रा सुशीला ने कहा कि वह राजनीति में आकर सरकार का हिस्सा बनना चाहती है ताकि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों का समाधान कर सके।

भौंगरा स्कूल में विधायक ने ई-लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। विधायक ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। प्राचार्य प्रवेश खापड़ा ने बताया कि गांव की ओर से खेल मैदान के लिए चार एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने खेलों के विकास के लिए खेल परिसर में मिट्टी भराई, शौचालय और स्टेज निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed