फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   600 bags of urea recovered from poultry farm, 720 empty bags also found

Jind News: पोल्ट्री फार्म से 600 कट्टे यूरिया बरामद, 720 खाली कट्टे भी मिले

Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
600 bags of urea recovered from poultry farm, 720 empty bags also found
फोटो 2 नरवाना। पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से रखे यूरिया के बैग। स्रोत वीडियो ग्रेब।
नरवाना। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव सच्चा खेड़ा में छापेमारी कर एक पोल्ट्री फार्म से अवैध रूप से भंडारित 600 कट्टे यूरिया खाद बरामद की। इनमें 300 कट्टे इंडोरामा और 300 कट्टे इफको कंपनी के बताए गए हैं। मौके से 720 खाली सफेद कट्टे भी मिले हैं। पुलिस ने कृषि विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर बरसोला निवासी रवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने खाद के दो नमूने जांच के लिए लिए हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर सच्चा खेड़ा के भीखेवाला रोड स्थित पोल्ट्री फार्म में छापेमारी की गई जहां 600 कट्टे यूरिया मिले। फार्म मालिक तेजवीर ने जगह दो-तीन दिन के लिए एक अन्य व्यक्ति को दी थी। बरसोला निवासी रवीन ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद वहां छोड़कर गया था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाद को अधिक मुनाफे के लिए औद्योगिक इकाइयों में भेजे जाने की आशंका है। खाद कहां से लाई गई और इसे कहां भेजा जाना था इसकी जांच की जा रही है। फार्म मालिक तेजवीर समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौके से मिले खाली कट्टे सामान्य सब्सिडी वाले खाद के कट्टों से अलग हैं। आशंका है कि यूरिया को इनमें पैक कर आगे भेजा जाना था। उन्होंने बताया कि 300-300 कट्टे नारनौंद और सिसाय से लाए जाने की जानकारी मिली है हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। –सुनील दलाल, निरीक्षक, कृषि विभाग नरवाना।


फोटो 2 नरवाना। पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से रखे यूरिया के बैग। स्रोत वीडियो ग्रेब।
फोटो 3 नरवाना। कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत वीडियो ग्रेब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article