फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The first invitation for the Ganesh Utsav was presented at the feet of Baba Gaibi Saheb.

Jind News: बाबा गैबी साहब के चरणों में अर्पित किया गणपति उत्सव का पहला निमंत्रण

Wed, 09 Sep 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The first invitation for the Ganesh Utsav was presented at the feet of Baba Gaibi Saheb.
फोटो 1 नरवाना। गणपति उत्सव का पहला निमंत्रण बाबा गैबी साहब के चरणों में अर्पित करते हुए संस्था - फोटो : 1
नरवाना। हुड्डा ग्राउंड, रेलवे रोड पर 11वें भव्य गणपति उत्सव और प्रथम श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह उत्सव 13 से 21 सितंबर तक आयोजित होगा। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति इसका आयोजन कर रही है। मंगलवार को समिति ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए पहला निमंत्रण पत्र सिद्धपीठ श्री बाबा गैबी साहब मंदिर में अर्पित किया। समिति पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा गैबी साहब का आशीर्वाद लिया। साथ ही, धार्मिक आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। समिति प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि इस बार गणपति उत्सव के साथ पहली बार शिव महापुराण कथा होगी। उत्सव का शुभारंभ 13 सितंबर को शाम 4:15 बजे होगा। यह बाबा गैबी साहब मंदिर से निकलने वाली भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। 14 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 3:15 बजे हुड्डा ग्राउंड में कथा का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता आचार्य राजेंद्र जी महाराज (वृंदावन वाले) कथा सुनाएंगे। इस अवसर पर उपप्रधान राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयपाल बंसल, सतीश बंसल, पूर्व प्रधान नरेश जैन, बजरंग बात्ता, बॉबी जिंदल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed