{"_id":"6aa0658eba860ea04403ca86","slug":"farmers-should-keep-in-mind-the-quality-standards-before-bringing-the-crop-to-the-market-praveen-garg-jind-news-c-199-1-sroh1006-159931-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को मंडी में फसल लाने से पहले गुणवत्ता मानकों का रखें ध्यान : प्रवीण गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को मंडी में फसल लाने से पहले गुणवत्ता मानकों का रखें ध्यान : प्रवीण गर्ग
विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी09-उचाना कलां में आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : 1
उचाना। उचाना कलां में मंगलवार को किसान जागरूकता कार्यक्रम में मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने अपील की है कि वे अपनी धान एवं अन्य खरीफ फसलों को मंडी में बिक्री के लिए लाने से पहले निर्धारित फेयर एवरेज गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि किसान फसल को अच्छी तरह सुखाकर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करके ही मंडी में बिक्री के लिए लेकर आएं ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गर्ग ने कहा कि ने कहा कि मंडी गेट पर प्रवेश के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा अन्य वाहन का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। फसल की बिक्री के लिए किसान अथवा उसके अधिकृत प्रतिनिधि का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
किसानों से आग्रह किया कि वे तौल कार्य केवल इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल के माध्यम से ही करवाएं। किसान अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, जैसे पंजीकरण विवरण एवं पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। किसानों को मंडी प्रशासन एवं खरीद एजेंसियों के निर्देशों का पालन करते हुए खरीद प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ने किसानों से यह भी अपील की कि वे अपने बैंक खाते का नाम वही सुनिश्चित करें, जो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर धान अथवा अन्य खरीफ फसलों के पंजीकरण के समय दर्ज किया गया था। बैंक खाते के नाम में किसी भी प्रकार की भिन्नता होने पर भुगतान में देरी अथवा अन्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। घसो गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सचिव योगेश, संजय सैन, राजबीर मौजूद रहे।