{"_id":"6ab18358d946053b370627aa","slug":"issues-raised-regarding-rectifying-errors-in-the-ppp-and-securing-payment-of-outstanding-salaries-hisar-news-c-21-hsr1020-956472-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने और बकाया वेतन दिलाने के उठाए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने और बकाया वेतन दिलाने के उठाए मुद्दे
Tue, 22 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
हांसी समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए सीटीएम हिमांशु चौहान। प्रशासन
हांसी। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियां ठीक करवाने, बिजली लाइन की समस्या और बकाया वेतन दिलवाने सहित कई शिकायतें पहुंचीं। सीटीएम हिमांशु चौहान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
शिविर में पीपीपी में आय संशोधन, जन्मतिथि में सुधार, दर्ज वाहन हटवाने, नए सदस्य का नाम जुड़वाने, राशन कार्ड और बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सिसाय बोलान निवासी रेखा ने पीपीपी में आय कम करवाने, जमावड़ी निवासी बलवान ने आधार कार्ड में जन्मतिथि ठीक करवाने का मुद्दा रखा।
जगदीश कॉलोनी निवासी ललिता ने पीपीपी से वाहन हटवाने, मेहंदा निवासी सोनू ने बेटे मितेश का नाम दर्ज करवाने और गुराना निवासी प्रदीप ने पीपीपी में जन्मतिथि ठीक करवाने की शिकायत रखी।
विज्ञापन
गांव घिराय एवं सिंधड़ निवासी सतबीर, रामनिवास, नवदीप, ईश्वर और नरेंद्र ने बिजली लाइन से जुड़ी समस्या बताई। अनीता रानी, सीमा रानी, सुनीता, राजेंद्र सहित अन्य नागरिकों ने लोहारी राघव के एक निजी स्कूल से बकाया वेतन दिलवाने की मांग रखी।
सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। यहां विभिन्न विभागों की शिकायतें एक स्थान पर सुनकर समाधान प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, इंस्पेक्टर मोनिंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।