{"_id":"6ab183f587e22c33ea021d0a","slug":"vicky-hooda-crowned-bharat-kesari-chandramohan-becomes-bharat-kumar-after-pinning-down-the-commonwealth-games-winner-hisar-news-c-21-hsr1020-956397-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विक्की हुड्डा बने भारत केसरी, राष्ट्रमंडल खेल के विजेता को चित कर चंद्रमोहन बने भारत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विक्की हुड्डा बने भारत केसरी, राष्ट्रमंडल खेल के विजेता को चित कर चंद्रमोहन बने भारत कुमार
Tue, 22 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती और कबड्डी एकेडमी मिर्चपुर, नारनौंद के विजेता पहलवान। स्रोत : कोच
विज्ञापन
नारनौंद। पानीपत जिले के मांडी गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी, मिर्चपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। विक्की हुड्डा ने पांच मुकाबले जीतकर भारत केसरी (पुरुष) का खिताब हासिल किया। वहीं राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता नवीन मलिक को चित कर चंद्रमोहन भारत कुमार बने।
इसके अलावा विशाल कालीरामण और गरिमा ढांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 25 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। कई कॉमनवेल्थ पदक विजेता पहलवानों की मौजूदगी से मुकाबले कड़े रहे। कोच अजय पहलवान और जयभगवान लाठर ने बताया कि विक्की हुड्डा ने लगातार पांच मुकाबले जीते।
पहले मुकाबले में विक्की हुड्डा ने सोनू अखाड़ा बहादुरगढ़ के विकास को हराया। दूसरे मुकाबले में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के लक्ष्य को शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में योगेश्वर दत्त अकादमी के आशु को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। सेमीफाइनल में विक्की ने रायपुर अखाड़ा के साहिल जागलान को मात दी। फाइनल में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के अनिरुद्ध गुलिया को हराकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
वहीं पहलवान चंद्रमोहन ने पहले मुकाबले में रायपुर अखाड़ा सोनीपत के प्रवीण, दूसरे में मांडोठी के कार्तिक और तीसरे में नांगल दिल्ली के राहुल को हराया। सेमीफाइनल में अश्वनी अखाड़ा खरखौदा के सचिन को शिकस्त दी। फाइनल में चंद्रमोहन का मुकाबला रायपुर अखाड़ा सोनीपत के कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट नवीन मलिक पुगथला से हुआ। नवीन मलिक को हराकर चंद्रमोहन ने भारत कुमार का खिताब जीता।