गणेश चतुर्थी: तृप्ति डिमरी से लेकर हनुमान अंश फेम तक, इन सितारों ने टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर किए बप्पा के दर्शन
Viral Video: गणेश चतुर्थी के मौके पर हर तरफ गणपति बप्पा की भक्ति देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में कई सेलेब्स टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
विस्तार
वरुण धवन ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
टी-सीरीज के ऑफिस में हर साल गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। इस खास मौके पर वरुण धवन भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस बार भी ऑफिस में सेलेब्स की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।
पति संग पहुंची सनी लियोनी
वहीं सनी लियोनी और उनके पति भी बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी पहनी, वहीं डेनियल वेबर भी कुर्ता पजामा में नजर आए।
सादगी भरे अंदाज में नजर आईं तृप्ति
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी गणपति के दर्शन किए। इस दौरान अभिनेत्री सिंपल ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई। उन्होंने भी गणपति के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
नेहा शर्मा ने लिया आशीर्वाद
अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद
अभिनेता टाइगर श्रॉफ, जो अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं, सफेद रंग के पारंपरिक कुर्ते-पायजामे में नजर आए।
पत्नी संग आयुष्मान खुराना
वहीं, आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे। दोनों ही पारंपरिक परिधानों में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।
रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी ने भी किए दर्शन
उनके अलावा, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी भी पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। सभी सितारों ने बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया.
कार्तिक आर्यन ने भी किए दर्शन
अभिनेता कार्तिक आर्यन भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता पहना था। टी-सीरीज के कार्यालय में आयोजित इस गणेश चतुर्थी समारोह में सितारों की उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया।
'हनुमान अंश' फेम ने भी किए दर्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य भी एक दम सादे अंदाज में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वे कुर्ता पहने और बगल में एक बैग डाले नजर आए। इस दौरान एक्टर ने भक्ति भाव से सबकी ओर हाथ जोड़े और धन्यवाद किया।