फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू: ‘सैयारा’ से पहले ही अनीत पड्डा पर दांव लगा चुके थे करण कपाड़िया, बोले- मुझे पता था यही चाहिए

Thu, 24 Sep 2026 07:40 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

Aneet Padda: अनीत पड्डा अभिनीत ‘हुंकार: द रोर’ एक संवेदनशील मुद्दे पर बनी सीरीज है। इसकी कहानी में एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में निर्देशक करण डी. कपाड़िया ने बताया है कि उन्होंने सीरीज के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना।
 

विज्ञापन
Hunkkaar director karan kapadia Aneet Padda was first choice for him explain about Series
करण डी. कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला
सीरीज के निर्देशक करण डी. कपाड़िया मानते हैं कि ऐसे विषय को पर्दे पर उतारने को लेकर डर लगता है। हालांकि, वो यह भी कहते हैं कि अगर बात सच की है, तो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। अमर उजाला से बातचीत में करण ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि अकेले खड़े होने पर भी सच नहीं बदलता। उन्होंने अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और अपनी निर्देशन की सोच के पर भी बात की।
Hunkkaar director karan kapadia Aneet Padda was first choice for him explain about Series
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
आपने कहा यह कहानी आपके लिए निजी है। ऐसा क्या है इसमें?
दरअसल, इस कहानी की शुरुआत करीब तीन साल पहले हुई थी। जब इसे सुना तो लगा कि इसमें कुछ ऐसा है, जिसे कहा जाना चाहिए। उसके बाद लिखाई शुरू हुई और 2024-25 में शूटिंग की। अब जाकर यह दर्शकों के सामने आ रही है। मेरे लिए यह कहानी बहुत करीब है। यह सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं है, बल्कि हमारे समाज में जो हो रहा है, उसकी भी झलक है।
Hunkkaar director karan kapadia Aneet Padda was first choice for him explain about Series
हुंकार - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी का विषय ऐसा है, जिस पर लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। क्या आपको भी डर लगा?
डर तो होता है, खासकर जब कहानी में एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु पर ऐसे गंभीर आरोप हों। लेकिन अगर आप सच बोल रहे हैं तो फिर डर के कारण पीछे नहीं हट सकते। गांधीजी की एक बात मुझे हमेशा याद रहती है- अगर आप सच बोल रहे हैं और उस वक्त अकेले भी खड़े हैं, तब भी सच, सच ही रहता है। अगर समाज में बदलाव चाहिए तो किसी को तो बोलना पड़ेगा।

रैदास- एक विचार: मेकर्स ने जारी किया पोस्टर; संत गुरु रविदास के जीवन पर आधारित होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Hunkkaar director karan kapadia Aneet Padda was first choice for him explain about Series
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
जब आपने इस रोल के लिए अनीत पड्डा को चुना, तब ‘सैयारा’ रिलीज भी नहीं हुई थी। आपको अंदाजा था कि वह इतनी बड़ी स्टार बनेंगी?
नहीं, ‘सैयारा’ ने जो किया, उसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। मैंने नहीं सोचा था कि फिल्म इतना बड़ा करेगी और अनीत की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग बन जाएगी। लेकिन ‘हुंकार’ के वक्त अनीत को लेकर मेरे मन में कोई सवाल नहीं था। यह उनके साथ मेरा तीसरा काम है। मुझे उनकी क्षमता पता थी।
विज्ञापन
Hunkkaar director karan kapadia Aneet Padda was first choice for him explain about Series
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार बनने के बाद अनीत में कोई बदलाव नजर आया?
स्टार होने की जिम्मेदारी आसान नहीं होती। लेकिन हमारे बीच जो रिश्ता है, उसमें वह आज भी वही अनीत हैं। हां, अभिनेता के तौर पर उनमें आत्मविश्वास और समझदारी आई है। बाकी वह पहले से बहुत प्रतिभाशाली थीं, इसमें कभी कोई शक नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed