{"_id":"6ab52c6648a3fa135c0c06b2","slug":"mustaq-khan-dies-at-67-welcome-actor-who-played-ballu-passes-away-sunil-pal-confirms-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्ताक खान का निधन: 'वेलकम' के बल्लू से मिली लोकप्रियता , कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता; सुनील पाल ने की पुष्टि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्ताक खान का निधन: 'वेलकम' के बल्लू से मिली लोकप्रियता , कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता; सुनील पाल ने की पुष्टि
Thu, 24 Sep 2026 07:28 PM IST
किरण जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: किरण जैन
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:28 PM IST
सार
मुश्ताक खान का निधन: 'गदर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म और कॉमेडी जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मुश्ताक खान का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था...' ,अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' का यह डायलॉग तो आपको बखूबी याद होगा। फिल्म में इस डायलॉग को बोलने वाले अभिनेता मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सुनील पाल ने दी जानकारी
अमर उजाला से बातचीत में मुश्ताक खान के करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने मुश्ताक खान के निधन की पुष्टि की। सुनील पाल ने बताया कि कुछ मिनट पहले ही मुश्ताक ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
सुनील के मुताबिक, मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
मुश्ताक खान
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे शुरू हुआ मुश्ताक खान का फिल्मी सफर
मुश्ताक खान का जन्म 31 दिसम्बर 1959 को मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ। मुश्ताक ने कम उम्र से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। बचपन में इन्हे जब रामलीला में काम करने का मौका मिलता तो ये पूरी जान लगा दिया करते। फिर कॉलेज मे भी इन्होंने नाटको में काम किया। इनके काम से खुश होकर इन्हे आर्ट्स & कल्चर प्रोग्राम का सेकेट्री बना दिया गया।

फुटपाथ पर सोते थे मुश्ताक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मुश्ताक मुंबई पहुंचे, तो उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी तो वह रेलवे स्टेशन पर रात गुजारते और फुटपाथ पर सोते थे। दिनभर मुश्ताक काम की तलाश में लोगों से मिलते, मगर सब किसी ना किसी बहाने से मना कर देते। बाद में मुश्ताक खान थिएटर से जुड़ गए।
एक दिन जब ये एक नाटक में काम कर रहे थे तो मशहूर फिल्म निर्माता इस्माइल श्रॉफ की नजर इन पर पड़ी। उन्हें इनका अभिनय पसन्द आया और इस तरह उन्होंने अपनी फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' मे काम करने का ऑफर मुश्ताक को दिया। इस तरह मुश्ताक खान का फिल्मी सफर शुरू हुआ।

- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आए मुश्ताक
फिर एक दिन मुश्ताक खान की मुलाकात लेखक सलीम खान से हुई। सलीम खान ने इन्हें महेश भट्ट से मिलवाया और फिल्म 'कब्जा' में कोई रोल देने को कहा। जब महेश ने मुश्ताक का काम देखा तो वो बेहद खश हुए और उन्होंने मुश्ताक को अपनी लगभग हर फिल्म में रोल दिया।
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
मुश्ताक की चर्चित फिल्में
वेलकम- 2007 में रिलीज हुई 'वेलकम' मुश्ताक खान के करियर की सबसे मशहूर फिल्म रही, जिसके डायलॉग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर के गैंग में एक गुंडे 'बल्लू' का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्हें एक ही डायलॉग मिला था, लेकिन यह डायलॉग ही उनके लिए मील का पत्थर बन गया, जिस पर आज भी मीम्स बनते हैं।
यह डायलॉग था, 'मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था। एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने मेरे ही हॉकी से मेरी टांग के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन दिल के बहुत अच्छे हैं। फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गए और मेरी नकली टांग लगवाई।'

गदर और गदर 2- साल 2001 में आई 'गदर' और 2023 में आई 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान का किरदार काफी यादगार रहा। इस फिल्म में मुश्ताक खान ने 'गुल खान' उर्फ 'गुल्लू' का किरदार निभाया है, जो सनी देओल का सौतेला भाई है। ऐसे ही 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान ने 'गुल्लू' का ही किरदार निभाया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
आशिकी- 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में मुश्ताक खान का किरदार एक 'रफ्फू मास्टर' का था। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। रफ्फू मास्टर बने मुश्ताक फिल्म में अनु और राहुल के प्यार के बीच एक अहम कड़ी बने थे, जिन्होंने दोनों की चिट्ठियां एक-दूसरे को दी थीं।
हम हैं राही प्यार के- इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'हम हैं राही प्यार के'। 1993 में आई इस फिल्म में मुश्ताक खान ने भगवति प्रसाद मिश्रा का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की फैक्ट्री में हिसाब-किताब का काम संभालते थे। फिल्म में मुश्ताक के कई कॉमेडी सीन्स हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में आमिर खान और जूही चावला के प्यार को मंजिल दिलाने में भी मदद की थी।
ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन