फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film

वायरल वीडियो: शाहरुख, आलिया और रणबीर ने खींची एक-दूसरे की टांग; फैंस ने करण जौहर से कर दी ये मांग

Thu, 24 Sep 2026 09:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

Shah Rukh, Alia And Ranbir: शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक नए विज्ञापन में एक-साथ नजर आए हैं। तीनों ने एक-दूसरे का मजाक उड़ाया है। विज्ञापन देखकर फैंस ने एक डिमांड की है।
 

विज्ञापन
shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film
विज्ञापन में कलाकार - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक नए विज्ञापन में एक साथ नजर आए हैं। तीनों को एक साथ काम करते हुए देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। हालांकि तीनों स्टार्स ने अभी तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। विज्ञापन में कलाकार एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन में क्या है?
ये तीनों स्टार्स, जो पहले भी इसी ब्रांड के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं, इस नए कमर्शियल में एक्टर बिजेंद्र काला के साथ दिखाई दे रहे हैं। विज्ञापन की शुरुआत काला के एक अजीब आइडिया से होती है। शाहरुख, रणबीर और आलिया अक्षय कुमार की 2012 की फिल्म 'खिलाड़ी 786' के हिट गाने 'हुक्का बार' पर डांस कर रहे हैं। तीनों इस सुझाव पर विनम्रता से मुस्कुराते हैं और तय करते हैं कि वे इससे बेहतर कुछ सोच सकते हैं।

इसके बाद फिल्मों के रेफरेंस, खुद का मजाक उड़ाने और एक-दूसरे पर चुटकी लेने का मजेदार दौर चलता है, जिसमें हर स्टार अपनी फिल्मों से प्रेरित ऐड कॉन्सेप्ट का सुझाव देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film
विज्ञापन में कलाकार - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान के आइडिया का उड़ाया गया मजाक
सबसे पहले विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान फिल्म 'डॉन' से जुड़ा एक विचार देते हैं। उनके विचार पर आलिया और रणबीर हंसते हैं। रणबीर कपूर इस आइडिया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं 'इस ऐड को झेलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।'
विज्ञापन

shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film
विज्ञापन में कलाकार - फोटो : यूट्यूब
रणबीर कपूर के आइडिया पर आलिया ने ली चुटकी
इसके बाद रणबीर कपूर विज्ञापन को लेकर अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' से प्रेरित आइडिया देते हैं। इस पर आलिया और शाहरुख हंसते हैं। आलिया रणबीर पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेती हैं और कहती हैं, 'ओ नादान परिंदे, बैठ जा।'

shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film
विज्ञापन में कलाकार - फोटो : यूट्यूब
आलिया के आइडिया पर आई हंसी
सबसे आखिर में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा' से जुड़ा एक आइडिया बताती हैं। उनके आइडिया पर रणबीर कपूर और शाहरुख खान हंसते हैं। शाहरुख, आलिया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं 'इसे देखने का जिगरा किसी में नहीं होगा।'

एक-दूसरे के आइडिया का मजाक उड़ाने के बाद, तीनों आखिर में वहीं पहुंच जाते हैं जहां से शुरू किया था। तीनों अक्षय कुमार के गाने 'हुक्का बार' पर डांस करते हैं। 

shah rukha Ranbir and Alia roast each other in new ad Fans demand to Kran Johar cast in film
विज्ञापन में कलाकार - फोटो : यूट्यूब
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
फैंस को यह विज्ञापन बहुत पसंद आया है। जहां कुछ लोगों ने इसके बजट पर सवाल उठाए, वहीं दूसरों ने गुजारिश की कि वे तीनों साथ में किसी कॉमेडी फिल्म में काम करें। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें साथ में किसी कॉमेडी फिल्म में कास्ट करो, देखने में बहुत मजा आएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'डियर करण जौहर प्लीज इन्हें अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्म में साथ कास्ट करें।' तीसरे यूजर ने लिखा 'ठीक है, अब प्लीज इन्हें साथ में किसी फिल्म में लाओ।


शाहरुख, आलिया और रणवीर का वर्कफ्रंट 
  • काम की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। 
  • यह फिल्म 26 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। 
  • यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed