धुरंधर कैफे: आलम भाई और हमजा के चाय के अड्डे पर दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक, जानें कहां है वाशमा बट वायरल कैफ?
Dhurandhar Cafe In Leh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में आलम भाई और हमजा का जो चाय का अड्डा था। वह अब ‘धुरंधर कैफे’ के नाम से पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। जानें कहां है यह कैफे?
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों को पाकिस्तान के ल्यारी शहर से परिचय कराया था। फिल्म के गानें और फिल्म से जुड़ी कई खास चीजें फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुईं। अब लेह में ‘धुरंधर’ से प्रेरित एक कैफे का पता चला है। जानें क्या है पूरा मामला?
लद्दाख पहुंचा यलीना और हमजा का चार्म
फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘गहरा हुआ’ ने फैंस के दिल में गहरा असर छोड़ा था। इस गाने की लोकेशन लद्दाख में फिल्माई गई थी, जो सिंधु नदी के पास है। गाने के रिलीज होने के बाद से ही यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में बदल गई है।
इसी तरह लेह में मौजूद एक कैफे का नाम भी ‘धुरंधर कैफे’ पड़ गया। फिल्म में जहां हमजा और आलम भाई बैठ कर चाय पीते थे, यह जगह मॉल रोड पर हलचल भरे लेह बाजार के बीच स्थित है। यह कैफे का असल नाम एसएच खान रेस्टोरेंट है, जो अब लद्दाख घूमने आने वाले युवाओं, परिवारों और धुरंधर प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गया है।
पहले यह था कैफे का नाम
फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के पहले इस कैफे का नाम मूल रूप से एसएच खान रेस्टोरेंट था। बाद में इस भोजनालय को फिल्म में 'वाशमा बट' के रूप में रूपांतरित किया गया था। यहीं वह चाय की दुकान जहां हमजा (रणवीर सिंह) और आलम (गौरव गेरा) फिल्म के कुछ सबसे यादगार संवाद साझा करते हैं।
कैफे मालिक ने खोला राज
फिल्म में 'वाशमा बट' नाम के दिखाए गए इस कैफे के मालिक सोहेल अली ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया, ‘फिल्म की सफलता के बाद मैंने 'वाशमा बट' नाम को बरकरार रखने का फैसला किया। 'धुरंधर कैफे' नाम को भी अपना लिया, जो अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक जाना-पहचाना ठिकाना बन गया है। हर दिन यहा भारी भीड़ रहती है। मुझे याद है जब रणवीर और गौरव शूटिंग कर रहे थे, तब भी लोग अंदर झांकने के लिए कतार में खड़े रहते थे। वे स्थानीय लोग थे, और अब हम देखते हैं कि देश भर से लोग यहां आकर इस दुनिया का हिस्सा बनते हैं। और मुझे उम्मीद है कि रणवीर और गौरव भी जल्द ही यहां आएंगे। अब तक उनकी टीम के लोग और दोस्त भी यहां आए थे और उन्होंने यहां व्लॉग शूट किए थे।’
फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो एक गुप्त मिशन पर होता है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में थे।