फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Food Safety Department Inspects Hotels in Patna and Muzaffarpur, Seizes Stale Food and Collects Samples

बिहार: पटना-मुजफ्फरपुर के रेस्टोरेंट में रेड, कहां मिला बासी खाना, कितने सामान जब्त किए गए? जानिए पूरी बात

Sat, 31 Oct 2026 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 Oct 2026 10:52 AM IST
सार

Patna News: पटना और मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सामान जब्त कर नष्ट कराया गया। कई रेस्टोरेंट में बासी और एक्सपायर्ड सामग्री मिली। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Food Safety Department Inspects Hotels in Patna and Muzaffarpur, Seizes Stale Food and Collects Samples
मंत्री निशांत कुमार ने दिया कार्रवाई का निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में त्योहारों और रोजमर्रा के खानपान के बीच लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने पटना और मुजफ्फरपुर के कई होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं बासी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली तो कहीं शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक साथ रखा पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। कई जगह से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि खराब सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई।

विज्ञापन


अनमोल होटल से 36,650 रुपये की सामग्री जब्त
पटना के बुद्ध मार्ग स्थित जीपीओ के पास मेसर्स अनमोल होटल में निरीक्षण के दौरान किचन की साफ-सफाई में कमी और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। टीम ने पनीर, रोस्टेड चिकन, ग्रेवी, मंचूरियन मसाला, व्हाइट ग्रेवी मिक्स, कच्चा चिकन, पनीर फ्राई, मशरूम, मंचूरियन और कटी हुई सब्जियां समेत कुल 36,650 रुपये की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई। प्रतिष्ठान से पनीर और चिकन के नमूने भी लिए गए। जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। खाद्य सामग्री के भंडारण में फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट (फीफो) नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा था। विभाग ने होटल को सात दिनों के भीतर कमियां दूर करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन


द बिरयानी मॉल का किचन तीन दिन बंद
फ्रेजर रोड स्थित द बिरयानी मॉल में निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दूध, अमूल चीज और डेयरी क्रीम समेत अन्य सामग्री मिली। टीम ने करीब दो हजार रुपये की सामग्री जब्त कर नष्ट कराई। यहां से कच्चे चिकन के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर कमी मिलने पर विभाग ने तीन दिनों तक किचन बंद रखने का निर्देश दिया। वहीं, बोरिंग कैनाल रोड स्थित कोलकाता बिरयानी महल में किचन की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। टीम ने कच्चे चिकन और मिर्च पाउडर के नमूने लिए। किचन की अस्वच्छ स्थिति को देखते हुए इसे दो दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरयानी महल और बिरयानी बूल्ज में भी मिली गड़बड़ी
आशियाना-दीघा रोड स्थित बिरयानी महल में टीम ने 13 किलो हाफ बॉयल्ड चिकन, तीन किलो वेज आइटम और डेढ़ किलो उबला हुआ मटन जब्त कर नष्ट कराया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 3,150 रुपये बताई गई है। एसके पुरी स्थित बिरयानी बूल्ज में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य सामग्री के भंडारण से जुड़े फीफो और एफईएफओ नियमों की व्यवस्था भी नहीं मिली। टीम ने कच्चे बासमती चावल का नमूना लिया।

बिरयानी महल और मटन महल भी पहुंची टीम
एसके पुरी के बोरिंग रोड स्थित बिरयानी महल में भी वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिले। यहां से चिकन मसाला और कच्चे मटन के नमूने जांच के लिए भेजे गए। मटन महल से सरसों तेल का नमूना लिया। बेली रोड पर बिहार म्यूजियम के सामने स्थित मटन महल की भी जांच की गई। टीम ने सरसों तेल का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। प्रतिष्ठान को खाद्य अनुज्ञप्ति बनवाने और सात दिनों के भीतर कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड स्थित टेस्टी ट्रीट रेस्टोरेंट एंड कैफे में सड़ी-गली खाद्य सामग्री मिली। टीम ने दो किलो चिकन, एक किलो पीली दाल, एक किलो पकी हुई मछली और तीन किलो ग्रेवी जब्त कर नष्ट कराई। इसकी कीमत करीब एक हजार रुपये बताई गई है।

अनंत सिंह का यू-टर्न: बाहुबली ने कहा- अभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, मोकामा से खुद लड़ूंगा चुनाव

बिग बास्केट और मुजफ्फरपुर की बेकरी पर भी कार्रवाई
आशियाना नगर स्थित बिग बास्केट (इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) में खाद्य और गैर-खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। यहां फीफो और एफईएफओ नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस और फॉस्टैक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम ने सरसों तेल, पिस्ता-बादाम, चीनी और मिक्स दाल के नमूने लिए। मुजफ्फरपुर के शर्फुद्दीनपुर चौक स्थित एआर बेकरी में भी जांच के दौरान अनियमितताएं मिलीं। टीम ने बिकाजी भुजिया और थम्स अप, स्प्राइट व माजा समेत विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थ जब्त कर नष्ट कराए। इनकी कीमत करीब 2,100 रुपये बताई गई है। खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed