फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP Chief Samik Bhattacharya Demands Fresh SIR, Says Previous Exercise Was Incomplete

पश्चिम बंगाल में फिर एसआईआर कराने की मांग: भाजपा अध्यक्ष बोले- पिछली प्रक्रिया अधूरी; 91 लाख नाम हटाए गए थे

Sat, 31 Oct 2026 05:53 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 31 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP Chief Samik Bhattacharya Demands Fresh SIR, Says Previous Exercise Was Incomplete
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala Graphics
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने शनिवार को बंगाल में दोबारा एसआईआर कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हुई यह प्रक्रिया अधूरी थी और इसे फिर से कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संविदा कर्मचारियों की ट्रेड यूनियन की शुरुआती बैठक में भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की ओर से वह राज्य में नए सिरे से एसआईआर कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप
समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान ब्लॉक विकास अधिकारियों से लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तक को डराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धमकाया गया। उनका दावा है कि अगर ऐसा नहीं होता तो मतदाता सूची से और भी ज्यादा फर्जी नाम हटाए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान करीब 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। भट्टाचार्य ने 20 लाख से अधिक फर्जी स्वास्थ्य साथी कार्ड मिलने का दावा भी किया। उनके मुताबिक, यह आंकड़ा बड़े स्तर पर नाम हटाने की प्रक्रिया को सही साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे भाजपा अध्यक्ष
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग पर भी भट्टाचार्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश कुमार की पूजा की जा रही है। उनके मुताबिक, राज्य में पिछले 70 वर्षों में पहली बार इतना शांतिपूर्ण और बिना हिंसा वाला चुनाव हुआ है। भट्टाचार्य ने चुनाव आयुक्त के काम की तारीफ करते हुए उन्हें पद्म भूषण देने की मांग भी की।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कांग्रेस को 'परजीवी राजनीतिक पार्टी' बताया और कहा कि कभी महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता इस पार्टी से जुड़े थे, लेकिन अब उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस अब राज्य में राजनीतिक ताकत नहीं रह गई है। भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी तीन गुटों में बंट चुकी है- ममता तृणमूल कांग्रेस, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और NCPI।

राहुल गांधी पर भी कसा तंज
समिक भट्टाचार्य ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिहार में एक तालाब में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने की गतिविधि में शामिल होने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वहां के लोगों ने भी उस नेता को नकार दिया।

भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने 2014 में भारत के 'फ्रैजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का जिक्र करते हुए मौजूदा स्थिति को बेहतर बताया।

बंगाल में CPI(M) और ममता की पार्टी मिलकर फैला रहे अराजकता: शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में CPI(M) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मिलकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दल फिर से बंगाल में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी और CPI(M) महासचिव एमए बेबी के बीच बढ़ती नजदीकी इसका संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद हुई टूट का फायदा उठाकर CPI(M) फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार 2001 के छोटो अंगारिया हत्याकांड और 2007 के नंदीग्राम हमले से जुड़े मामलों को दोबारा खोलेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सीमा सुरक्षा मजबूत की है और केंद्र की आयुष्मान भारत व पीएम किसान जैसी योजनाओं को राज्य में लागू किया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों के वेतन व महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed