फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan Birthday Celebrates with Mahadev Puja in Patna

बिहार: चिराग पासवान ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में टेका माथा, बिहार के विकास को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Sat, 31 Oct 2026 06:00 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 31 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर पटना के खगौल स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा की।

विज्ञापन
Chirag Paswan Birthday Celebrates with Mahadev Puja in Patna
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। 31 अक्टूबर 2026 को वह पटना के खगौल स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से बिहार और देश की सेवा करने के लिए शक्ति मांगी। 
विज्ञापन


महादेव से मांगा जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद
पूजा-अर्चना के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर वह महादेव के दरबार में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने उन्हें और उनके परिवार को हर विषम परिस्थिति में संभाला है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां आते हैं। महादेव से उनकी प्रार्थना है कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हों और उन्हें जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती रहे।
विज्ञापन


बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को दोहराया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार को लेकर उनकी सोच 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की है। इसी संकल्प के साथ वह आगे बढ़ रहे हैं, ताकि राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भी वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार और देश के विकास के लिए मांगी शक्ति
चिराग पासवान ने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वह बिहार और देश के विकास से जुड़े अपने संकल्पों को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन के जरिए राज्य को विकसित बनाने की दिशा में काम करना उनका लक्ष्य है।


पहले भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचते रहे हैं चिराग
चिराग पासवान इससे पहले भी खगौल के नेउरा कॉलोनी स्थित बाबा योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed