फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :forcing women in an abusive relationship for year threatening make video bathing viral

मुजफ्फरपुर में महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप: विरोध पर पति से मारपीट और गला दबाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला ने संजीव पटेल पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब एक साल तक जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश और पति से मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :forcing women in an abusive relationship for year threatening make video bathing viral
वीडियो बना वायरल करने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने, ब्लैकमेल करने और उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि करीब छह महीने पहले उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद भी आरोपी उसके फोटो और वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाकर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 22 सितंबर को आरोपी संजीव पटेल उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया और आरोपी को रोकने लगा। आरोप है कि संजीव पटेल ने उसके पति के साथ मारपीट की और गला दबाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


पढ़ें: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दबाव में रखता था। बाद में उसने कथित तौर पर उसके फोटो और वीडियो कई लोगों को दिखाए और दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया।

टाउन एसडीपीओ सुरेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर 22 सितंबर को सिकंदरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed