Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab339c6ff7c7a726b0905c5","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
03:42 PM, 23-Sep-2026
बिहार: कोचिंग में पढ़ने गई 16 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ? शिक्षक पर दुष्कर्म का लगा है आरोप, पॉक्सो में केस
बेगूसराय के बखरी में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई है। छात्रा की मां ने मोबाइल बातचीत के बाद घटना का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें02:51 PM, 23-Sep-2026
बिहार: दो महीने पहले गूंजी थी शादी की शहनाई, अब मातम में बदली खुशियां; ट्रक ने देवर-भाभी समेत चार को कुचला
सारण के गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू और स्कूटी सवार दो कारीगर राजेश व जहांगीर घायल हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
02:20 PM, 23-Sep-2026
बिहार पुलिस मुख्य लिखित परीक्षा रद्द: नई तारीख का एलान बाद में; बीपीएसएससी ने जारी की सूचना
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी है। आयोग नई परीक्षा तारीख की जानकारी अलग से देगा और अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। और पढ़ें01:32 PM, 23-Sep-2026
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द: 27 मई को हुआ था आयोजन, नई तारीख पर आयोग ने क्या कहा?
Bihar Police SI Exam 2026 Cancelled: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 27 मई 2026 को दो पालियों में होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द की गई है। जानें नई तारीख पर आयोग ने क्या कहा...और पढ़ें
01:07 PM, 23-Sep-2026
बिहार: सेनेगल में फंसे उमाशंकर की वापसी, पत्नी-बच्चों से मिलते ही छलके आंसू; बोले- अब विदेश नहीं जाऊंगा
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी उमाशंकर कुमार चार महीने तक पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में फंसे रहने के बाद आखिरकार अपने घर लौट आए हैं। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ट्रेन से वह देर शाम कुढ़नी के कोठियां गांव स्थित अपने घर पहुंचे। और पढ़ें12:54 PM, 23-Sep-2026
बिहार: छापेमारी, निलंबन और फिर वापसी! आय से अधिक संपत्ति केस में हाजीपुर के लेखपाल को मिली राहत
वैशाली के हाजीपुर नगर परिषद के निलंबित लेखपाल मनीष कुमार का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। 16 जून 2026 को ईओयू ने उनके बागमली स्थित आवास और नगर परिषद कार्यालय पर छापेमारी की थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 23-Sep-2026
बिहार: सौर ऊर्जा का बड़ा अभियान! 25 हजार परिवारों को मदद, 534 प्रखंडों में खुलेंगे सोलर मार्ट
बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले 25 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी गई और नौ सोलर रथों को रवाना किया गया। और पढ़ें09:54 AM, 23-Sep-2026
बिहार: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में करमा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में अलग-अलग हादसे हुए। तीनों घटनाओं में भाई-बहन समेत कुल 11 लोग डूबने लगे, जिनमें चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। और पढ़ें09:45 AM, 23-Sep-2026
बिहार: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती के सिर में मारा चाकू; आरोपी फरार
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर 22 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती मंगलवार को मोतीपुर फील्ड से दौड़ लगाकर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रवि कुमार ने उसे घेरकर छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। और पढ़ें08:27 AM, 23-Sep-2026