फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drinking on Stage Allegations On Daler Mehndi Uttarakhand Minister asked him to Stop Singing at kunjapuri mela

दलेर मेहंदी: धार्मिक आयोजन में शराब पीकर पहुंचे गायक? मंत्री ने फटकारा, कहा- आप बोल नहीं पा रहे गाएंगे क्या

Mon, 19 Oct 2026 07:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

Daler Mehndi kunjapuri mela Controversy: दलेर मेहंदी मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। उनके गाने सुनने लोग बड़ी संख्या में आते हैं। मगर, हाल ही में लगता है कि दलेर मेहंदी यह बात भूल गए। कथित तौर पर वे शराब पीकर आयोजन में पहुंचे। यह देख राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें मंच पर ही जमकर फटकारा।

विज्ञापन
Drinking on Stage Allegations On Daler Mehndi Uttarakhand Minister asked him to Stop Singing at kunjapuri mela
दलेर महेंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया। उन्हें उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देनी थी। सिंगर पहुंचे भी। मगर, मंच पर उनका अंदाज कुछ ऐसा दिखा कि अब उस पर विवाद शुरू हो गया है। दलेर मेहंदी कथित तौर पर शराब पीकर मंच पर पहुंचे। यह देख  राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सीधे स्टेज पर पहुंच गए और सिंगर पर जमकर भड़के।

विज्ञापन
Trending Videos

बीच में रुकवाई गई परफॉर्मेंस
धार्मिक आयोजन में परफॉर्मेंस के लिए दारू पीकर पहुंचने पर सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकारा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दलेर मेहंदी मंच पर खड़े हैं। तभी अचानक से उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचते हैं और दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस बीच में रुकवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कैबिनेट मंत्री बोले- क्या गाएंगे आप?
मंत्री ने न सिर्फ दलेर मेहंदी को गाना गाने से रोका, बल्कि उन्हें फटकार भी लगाई। मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह धार्मिक आयोजन है। यहां शराब के नशे में परफॉर्म करना ठीक नहीं है। भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर खड़े होकर ही कहा, 'यह मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र का धार्मिक आयोजन है। पावन अवसर पर शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है। आप शराब पीकर गाना गा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे'।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा- 'आप बेवकूफ बना रहे हैं'

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को डांटते हुए आगे कहा, 'आपको इस मंच का सम्मान करना चाहिए था। आपने इतनी ज्यादा पी रखी है कि आप ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। हमने आपको इतना पैसा देकर बुलाया है कि हमारे लोग एंटरटेन हो सकें। मगर, आप उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच की गरिमा का सम्मान करने को कहा।
 

नेटिजंस ने किया ट्रोल
जब मंत्री डांट रहे थे तो इस बीच दलेर मेहंदी चुपचाप मंच पर खड़े नजर आए। वे कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे, मगर, उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे और लड़खड़ाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में नशे में चूर होकर पहुंचने पर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed