फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Vidyut Jammwal urged Tiger Shroff to play Bajrang Baan after the firing incident in Mumbai

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: विद्युत जामवाल ने किया एक्टर की हिम्मत को सलाम, गोलीबारी घटना के बाद दी ये सलाह

Mon, 19 Oct 2026 09:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

Tiger Shroff Firing Case: कल रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच इंडस्ट्री के तमाम लोग टाइगर से मिलने पहुंचे हैं। विद्युत जामवाल ने भी उन्हें हिम्मत दी है।

विज्ञापन
Actor Vidyut Jammwal urged Tiger Shroff to play Bajrang Baan after the firing incident in Mumbai
टाइगर श्रॉफ-विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार शाम 7 बजे जानलेवा हमला हुआ। उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें वे बाल-बाल बचे। यह खबर सामने आते ही पूरे बॉलीवुड में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत और प्यार भेज रहे हैं। एक्टर विद्युत जामवाल ने टाइगर श्रॉफ के साहस की तारीफ की है।

विज्ञापन
Trending Videos

विद्युत जामवाल ने किया टाइगर की हिम्मत को सलाम
अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टाइगर श्रॉफ की हिम्मत को सलाम किया है। मगर, साथ ही उनके फैंस और पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। विद्युत ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने इस मुश्किल वक्त में टाइगर से बजरंग बाण का पाठ करने को कहा है। एक्टर ने कहा कि वे खुद भी ऐसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने पुलिस पर उठाए सवाल
विद्तुय जामवाल वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं। मैं जितने लोगों को भी जानता हूं, उनमें तुम सबसे बहुत ज्यादा निडर हो। तमाम लोग जो आपको फुटबॉल देखने पहुंच थे और भी तमाम लोग जो खुद को आपका फैन कहते हैं, उनमें से किसी को तो भागना चाहिए था। किसी को तो पकड़ना चाहिए था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)


 

विज्ञापन

बोले- 'बजरंग बाण का पाठ कर भाई'
विद्युत ने आगे कहा है, 'मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा, आपने सिक्योरिटी दी है। मगर, अब यह फिर से किसी के साथ नहीं होना चाहिए। अगर इस तरह की गलती होती है तो आप ही गुनहगार हैं'। एक्टर ने आगे कहा, 'टाइगर सुन ना यार...अपना दोनों का फेवरेट गाना। बजरंग बाण। बस सुनता रह। जब मैं बहुत अकेला हो जाता हूं न बहुत अकेला तो मैं सुनता रहता हूं। मैं जानता हूं कि तू भी सुनता है। आई लव यू भाई'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed