स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर डार्क: ग्लैमर के बीच मर्डर मिस्ट्री का खेल, कब रिलीज होगी शनाया की डेब्यू सीरीज?
Student of the Year After Dark: करण जौहर की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है। लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
इस बार क्या होगा खास?
इस बार कहानी बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि वेब सीरीज के जरिए दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि इस सीरीज में ग्लैमर और कॉलेज लाइफ के साथ-साथ एक डार्क कहानी भी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इस सीरीज का एलान कर दिया है।
इसका नाम 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' रखा गया है। वहीं, शनाया कपूर इस सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी कर दिया।
सीरीज के टीजर में शुरुआत में पार्टी और मस्ती से भरी दुनिया दिखाई देती है। लेकिन जल्द ही कहानी एक नया मोड़ लेती है और एक लड़की की जमी हुई लाश नजर आती है। टीजर के ये सीन दर्शाते हैं कि इस बार कहानी में रहस्य, रोमांच और कई अनसुलझे सवाल देखने को मिल सकते हैं।
देखें टीजर-
- शनाया कपूर के लिए यह सीरीज काफी खास होने वाली है।
- वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
- इस वेब सीरीज को करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जबकि इसका निर्देशन रीमा माया करेंगी।
- फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'प्रहार' का बुरा हाल, 350 करोड़ की दहलीज पर 'दृश्यम 3'; यामी गौतम की 'नई नवेली' ने कितने कमाए?