फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both

अक्षरा-पवन सिंह: इश्क...तकरार और दूरी, क्यों आई थी पावर स्टार और एक्ट्रेस के रिश्ते में दरार? जानिए पूरी कहानी

Mon, 19 Oct 2026 06:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

Pawan Singh and Akshara singh: एक वक्त था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के प्यार के खूब चर्चे थे। शादी तक की अटकलें लगने लगी थीं। मगर, फिर अचानक इनके बीच दरार आ गई। इस बात को लंबा वक्त गुजर गया। हाल ही में पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी है। जानिए आखिर इनके बीच दरार क्यों आई थी और क्या विवाद था?

विज्ञापन
Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
पवन सिंह-अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा की दुनिया में दोस्ती और प्यार के तमाम किस्से हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की अगर बात करें तो पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप एक दौर में काफी सुर्खियों में था। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट थी। ऑफ स्क्रीन इनके बीच करीबियां बढ़ गई थीं। मगर, फिर दोनों दूर हो गए। एक बुरे मोड़ पर इनका रिश्ता टूटा। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए। वक्त बीतता गया। पवन सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। उन्होंने शादी कर ली। अक्षरा सिंह भी मूव ऑन कर चुकी हैं। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं। पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी है। जानिए दोनों को लेकर क्या विवाद हुआ था?

विज्ञापन
Trending Videos

Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनस्क्रीन जोड़ी ऑफस्क्रीन टूट गई
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह दोनों के नाम का सिक्का चलता है। इनकी अदाकारी और गायिकी के फैंस दीवाने हैं। अक्षरा और पवन सिंह का कथित अफेयर कई साल तक सुर्खियों में रहा। पर्दे पर भी इनकी जोड़ी जबर्दस्त हिट थी। पर्दे पर केमिस्ट्री बनी तो धीरे-धीरे ऑफ स्क्रीन इनके प्यार के चर्चे शुरू हो गए। फिर, दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार भी सार्वजनिक रूप से करना शुरू किया था। मगर, अचानक जैसे इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई। एक तरफ, दोनों के फैंस अक्षरा और पवन सिंह की शादी का इंतजार कर रहे थे। मगर, खबर आई कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली है। अक्षरा सिंह बुरी तरह टूट गईं। इनके फैंस चौंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
अक्षरा सिंह और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने पवन सिंह पर क्या आरोप लगाए थे?
अक्षरा से रिश्ते के बावजूद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित धोखे के बाद 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई थी। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने पावर स्टार पर प्रताड़ना भरा व्यवहार करने के आरोप भी लगाए थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पवन नशे में उन पर हाथ उठाते हैं। पवन सिंह ने भी इन आरोपों का जवाब दिया। दोनों के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अक्षरा सिंह ने यह तक बताया था कि पवन सिंह के साथ रिश्ता टूटने के बाद वे मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गईं कि सुसाइड जैसे ख्याल आने लगे थे। उनके माता-पिता ने तब उन्हें सपोर्ट किया।

विज्ञापन

Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
पवन सिंह और ज्योति सिंह।

अक्षरा से छिपकर रचा ली थी पवन सिंह ने शादी

  • पवन सिंह ने ज्योति से शादी तो की, मगर उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नहीं है। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने भी पावर स्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
  • पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो यह हमेशा विवादों में रही है। पवन दो शादियां कर चुके हैं। 
  • एक्टर ने पहली शादी नीलम सिंह से की थी, जिन्होंने कथित तौर पर 2015 में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद 2018 में एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई।
  • ज्योति से शादी से पहले पवन की जिंदगी में अक्षरा मोहब्बत बनकर आईं। कथित तौर पर अक्षरा और पवन रिलेशनशिप में तब आए, जब पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। वे अकेले हो गए थे। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा और पवन सिंह लिव इन में भी रहते थे। मगर, अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी उनसे छिपकर की। 
  • अक्षरा को जब पवन सिंह की शादी का पता चला तो एक्ट्रेस ने अलग होने का फैसला किया। 
  • पवन शादीशुदा होने के बाद भी अक्षरा के साथ रिश्ते में रहना चाहते थे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उन्हें और उनके परिवार वालों को धमकी देने लगे। 
  • अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया था। आखिर में एक बुरे मोड़ पर दोनों का रिश्ता टूटा।

Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं अक्षरा
ब्रेकअप का दर्द झेलने के बाद अक्षरा सिंह अब जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। करियर में भी वे काफी शानदार काम कर रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में पहचान बना रही हैं। बीते दिनों उन्होंने यह संकेत भी दिया था कि वे किसी को डेट कर रही हैं। अक्षरा सिंह से यूट्यूब चैनल जिंदाबाद में बातचीत के दौरान पूछा गया कि उन्हें दोबारा प्यार नहीं हुआ? इस पर अक्षरा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हुआ है ना। चल रहा है। दोबारा क्या होता है, जो पुराना हो गया वो तो भूतकाल में चला गया। अभी मैं भविष्य की चिंता करूंगी, वर्तमान की चिंता करूंगी या भूतकाल पर अटकी रहूंगी'। हालांकि, उन्होंने उस शख्स की पहचान उजागर नहीं की थी। अक्षरा ने कहा था, 'मैं प्यार में हूं, लेकिन अभी टाइम है। फिलहाल मैं प्यार के प पर पहुंची हूं। थोड़ा प्रोसेस होने दीजिए, फिर मैं सब बताऊंगी'। 

Power star Pawan Singh Akshara singh Love Story Controversy and allegation Know all about relationship of both
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह ने माफी मांगी
पवन सिंह हाल ही में अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगते दिखे। उन्होंने अक्षरा को 'मेरा बाबू और बेटा' कहकर संबोधित किया। पावर स्टार हाल ही में मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान ही उन्होंने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इतना ही नहीं, पावर स्टार ने यह संकेत भी दिया कि जल्द ही वे और अक्षरा साथ काम करते नजर आएंगे। देखना होगा कि पवन सिंह के माफी मांगने पर अक्षरा क्या कहती हैं? अगर दोनों पर्दे पर फिर से साथ नजर आते हैं, तो उनके फैंस के लिए यह तोहफा होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed