{"_id":"6ad8640f144efc39ef068e2a","slug":"video-grand-darshan-of-adi-kailash-and-shiva-parvati-temple-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: आदि कैलाश और शिव-पार्वती मंदिर के हो रहे भव्य दर्शन, बर्फ पिघलने से पार्वती कुंड में पवित्र जल आने लगा नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: आदि कैलाश और शिव-पार्वती मंदिर के हो रहे भव्य दर्शन, बर्फ पिघलने से पार्वती कुंड में पवित्र जल आने लगा नजर
व्यास घाटी के ज्योंलिंगकांग (14500 फुट) में स्थित पार्वती कुंड में जमा बर्फ पिघलने से यात्रियों को राहत मिली है। कुंड का जल पिछले सप्ताह से साफ नजर आने लगा है। अब यात्री कुंड में स्नान करने लगे हैं। मौसम ठीक होने के कारण यात्री आदि कैलाश पर्वत, शिव पार्वती मंदिर और पार्वती कुंड के भव्य दर्शन कर पा रहे हैं। आदि कैलाश की यात्रा कर मंगलवार को धारचूला लौटने पर वेस्ट बंगाल से आए यात्री सैकत मंडल, ममता बाइन, सप्तदीपा मंडल, अविजीत नस्कर और अर्पिता बाइन ने बताया कि आदि कैलाश पर्वत, शिव पार्वती मंदिर, पार्वती कुंड, ओम पर्वत, व्यास गुफा आदि के भव्य दर्शनों से मन को काफी सुकून मिला। उन्होंने यात्रा को अद्भुत बताया। सैकत मंडल ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में वर्तमान समय चारों ओर बर्फ होने से दृश्य काफी मनमोहक बना है। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश यात्रा के बाद दारमा वैली के प्रसिद्ध पंचाचुली शिखर के दर्शन और जीरो पॉइंट की लगभग 12 किलोमीटर की पैदल ट्रेक की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।