टाइगर फायरिंग केस: कुल 10 गिरफ्तार, सात को कल कोर्ट में पेश करेगी पुलिस; जानें क्या थी महिलाओं की भूमिका
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट।
- मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
- अब तक गिरफ्तार हुए कुल आठ लोग।
विस्तार
कुल 8 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मुंबई पुलिस ने मामले में 10वें आरोपी जतिन को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जतिन पर आरोप है कि उसने फायरिंंग करने वाले शूटर्स को हथियार उपलब्ध करवाए थे। जतिन को हिरासत में लेने के बाद मुंबई पुलिस ने सोनीपत के ही अंकित राजेश और समीर को भी गिरफ्तार किया। तीन मुख्य आरोपियों को मिलाकर अब तक मामले में कुल गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 10 हो गई है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी, राज तिलक रोशन ने मीडिया से बातचीत में मामले की अहम जानकारी दी।
- गोलीबारी की घटना में तीन आरोपी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे।
- हमने 15 घंटे के भीतर तीनों को पकड़ लिया और कोटा से वापस ले आए।
- आगे की जांच में कुछ और आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
- दो पुरुष आरोपियों का काम पंजाब के अमृतसर जाकर हथियार लेना और उन्हें ट्रेन से मुंबई लाना था।
- हथियारों को लाने के लिए दो महिलाओं का इस्तेमाल कूरियर के तौर पर किया गया था।
- इन महिलाओं ने हथियार शूटर्स को सौंप दिए, जिन्होंने 18 अक्टूबर की गोलीबारी की घटना में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया।
- हमने सोनीपत से जतिन को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ दो लोग और जुड़े हुए थे। इनका काम लॉजिस्टिक सपोर्ट देना था।
- जतिन मुंबई में उन तीन आरोपियों के साथ रुका था जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और उसने उनकी मदद की थी।
- हमारी टीम अब इन पांचों आरोपियों—तीन पुरुषों और दो महिलाओं—को मुंबई लाने के लिए निकल चुकी है।
- उनके यहां पहुंचने पर, हम उन्हें माननीय अदालत के सामने पेश करेंगे और आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे।
VIDEO | Tiger Shroff firing case: DCP (Crime Branch) Raj Tilak Roushan informs, “On October 18, a firing incident took place in the Juhu area, targeting the car of a well-known film actor. Three accused were involved in the incident and were riding a motorcycle. We apprehended all three within 15 hours and brought them from Kota. During the subsequent investigation, we identified additional accused, of whom five have been arrested. These include three male accused and two female accused. The role of two of the male accused was to travel to Amritsar, Punjab, collect the firearms, and transport them to Mumbai by train. Two women were used as couriers to bring the weapons. Both women then handed over the firearms to the shooters, who used those very weapons in the firing incident on October 18. We have also arrested another male accused from Sonipat. His role was to provide logistical support. He stayed in Mumbai with the three accused who were arrested initially and provided them with assistance. Our team has now left to bring all five accused—three men and two women—to Mumbai. Once they arrive here, we will produce them before the Hon’ble Court and seek police custody for further investigation.”
विज्ञापन विज्ञापन
#TigerShroffFiringCase — Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
इससे पहले बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया था।
एएनआई के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसे सप्लाई करने में इन चारों का ही हाथ है। आरोपियों ने पंजाब के अमृतसर में पहले से तय एक जगह से हथियार उठाए थे। यह हथियार 'डेड लेटर बॉक्स' नामक प्रणाली का इस्तेमाल करके ही अमृतसर तक पहुंचाए गए थे।
पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।
VIDEO | Sonipat, Haryana: Haryana Police and Mumbai Police arrest another suspect in Tiger Shroff firing case. #TigerShroff https://t.co/UHmJXqELwA
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
इससे पहले बुधवार दोपहर को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया था। मामले की आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।
ये भी पढ़ें- टाइगर फायरिंग मामला: तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, एस्प्लेनेड कोर्ट में हुई थी पेशी
हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिन की हिरासत दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई।
- इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
- अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।
- मामले में अब तक 3 मुख्य आरोपियों को मिलाकर कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग, जानिए क्या था शूटर्स का प्लान