{"_id":"6a98161dbfc430dadf0f08c6","slug":"video-video-masama-ka-majaja-bthalna-ka-satha-jal-asapatal-ma-bugdhha-maraja-ka-bhaugdha-bkhara-va-dayaraya-ka-capata-ma-aa-raha-bcaca-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ , बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ , बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे
रायबरेली। जिले में बुखार और डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार और डायरिया के 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बुखार से बीमार होने पर बीती 30 अगस्त को कानपुर देहात के रनापुरखास रसूलाबाद निवासी गौरी (10 माह) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। हालत खराब होने पर बच्ची को पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को तड़के बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद इफ्तिखार (4), वारसी (7), पम्मा (2), रौनक (11), विराज (11), राजन (7), विजय (42), अनिल (20) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, बच्चा वार्ड भी फुल हो गया है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षाें के बाहर बारी आने का इंतजार किया। दवा लेने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन रही। पैथोलॉजी में भी ब्लड की जांच कराने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढे़ हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखी जाए। समस्या होने पर मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। समय से इलाज शुरू होने से मरीजों को दिक्कतों से बचाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।